हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? T20I टीम में दोबारा सिलेक्शन मुश्किल

Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार का न्यूजीलैंड दौरे पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. 4 साल बाद टीम इंडिया में उनकी वापसी बुरी तरह फेल हुई है. वह NZ के खिलाफ चौथे T20I से बाहर हो गए थे. सभी के मन में सवाल है कि क्या भुवनेश्वर हैमिलटन में होने वाले पांचवें T20I में आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे.

विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन न्यूजीलैंड दौरे पर निराशाजनक रहा है (Image: ANI)

Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार 4 साल से टीम इंडिया से बाहर थे. लगातार IPL में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें टीम इंडिया में कमबैक करने का मौका मिला. न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में भुवी से बहुत उम्मीद थी. न्यूजीलैंड की परिस्थितियां भुवनेश्वर कुमार के लिए फायदेमंद साबित हो सकती थीं. हालांकि, उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वह चौथे T20I से बाहर हो गए. ऐसा लग रहा है कि भुवी टीम इंडिया में अपनी जगह बचाने में असफल रहेंगे. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I के जरिए टीम इंडिया की जर्सी में अपना आखिरी मैच खेलेंगे या उन्हें फिर बाहर बैठना होगा.

क्या भुवनेश्वर कुमार खेलेंगे भारत की जर्सी में आखिरी मैच?

भुवनेश्वर कुमार लगातार दो IPL सीजन में अच्छी गेंदबाजी के जरिए टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने में सफल रहे थे. हर कोई 4 साल बाद उन्हें दोबारा टीम में देखकर खुश था. वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I में भुवी को प्लेइंग 11 में जगह मिली लेकिन बारिश से मैच रद्द होने के कारण उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला. न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में भुवनेश्वर खेले.

पहले T20I में भुवी ने 49 रन देकर कोई विकेट नहीं झटका. दूसरे मैच में आखिर RCB के स्टार तेज गेंदबाज को एक विकेट मिला लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 51 रन खर्च किए. तीसरे T20I में भी भुवनेश्वर ने 10 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 40 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं झटक पाए. तीन मैचों में भुवनेश्वर ने एक ही विकेट झटका और वह महंगे भी साबित हुए. इसी वजह से चौथे T20I में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND A vs NZ A: कप्तान ध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक

भुवनेश्वर को अपने खराब प्रदर्शन के कारण बाहर बैठाया गया और उनकी जगह मयंक यादव खेले, जिन्होंने चौथे T20I में तीन विकेट झटके. भुवी को बाहर करना इस बात का संकेत था कि वह शायद अब टीम मैनेजमेंट के प्लान का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है. अगर ऐसा है, तो टीम मैनेजमेंट भुवनेश्वर को एक आखिरी मौका दे सकती है. भारत 3-1 से सीरीज पर कब्जा कर चुका है और आखिरी मैच के नतीजे से श्रृंखला पर फर्क नहीं पड़ेगा.

विज्ञापन

भुवनेश्वर को इसी वजह से पांचवें T20I में खेलने का मौका मिल सकता है. यह भुवी के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच भी साबित हो सकता है. न्यूजीलैंड सीरीज में निराश करने के बाद अब उम्र को देखते हुए चयनकर्ता उनके सिलेक्शन के बारे में शायद ही सोचेंगे. अगर फैसला भुवनेश्वर के हाथ में होगा, तो वह तय कर सकते हैं कि घरेलू क्रिकेट खेलकर वह वापसी की कोशिश करना चाहते हैं या पांचवां T20I खेलकर रिटायर होना पसंद करेंगे.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में बड़ा बदलाव, प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आकिब नबी की हुई एंट्री

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola