IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज रायपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया और न्यूजीलैंड को 108 रनों पर ऑलआउट कर दिया। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। इसके अलावा पिछले मैच के हीरो रहे मोहम्मद सिराज ने भी पहले ही ओवर में शानदार गेंद डालकर हैनरी निकोलस को आउट कर दिया।
मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हो गए निकोलस
दरअसल न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत में ही मोहम्मद शमी ने डेवोन कॉन्वे को आउट कर दिया। जिसके बाद हैनरी निकोलस बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि वे ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। मैच का दूसरा ओवर करने आए मोहम्मद सिराज ने आते ही उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। वहीं ओवर की तीसरी गेंद सिराज ने गुड लेंथ पर डाली और बॉल टप्पा पड़ते ही बाहर की तरफ निकली। जिसपर हैनरी निकोलस का एज लग गया और बॉल सीधे शुभमन गिल के हाथों में चली गई। इस प्रकार सिराज ने इस सीरीज में अपना पांचवा विकेट ले लिया।
https://twitter.com/Sportzone24/status/1616731898482495488
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
IND vs NZ Head to Head in ODI: भारत और न्यूजीलैंड में कौन किसपर भारी
भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ओवरऑल 114 बार आमने सामने हुई हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 56 मैच जीते हैं जबकि कीवी टीम ने 50 वनडे में भारत को हराया था। सात मैच बेनतीजा रहे हैं वहीं एक मुकाबाल टाई रहा है। भारत ने घर पर 26 जबकि न्यूजीलैंड ने भी अपने घरेलू सरजमीं पर 26 वनडे जीते हैं। टीम इंडिया ने इस दौरान घर के बाहर 14 वनडे अपने नाम किए हैं। न्यूट्रल वेन्यू पर भारत को 15 वनडे में जीत मिली है वहीं न्यूजीलैंड के खाते में 16 जीत दर्ज है।
और पढ़िए –Under 19 World Cup 2023: ‘बुलंदशहर की सनसनी’ पार्शवी चोपड़ा ने गुगली से उड़ा दिए होश, देखें वीडियो
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
8 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines