IND vs NZ: टी 20 विश्वकप 2022 के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर गई है। यहां उसे तीन मैचों की टी 20 सीरीज और इतने ही वनडे खेलने हैं। टी 20 के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। इस सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या पहली ही कह चुके हैं कि नए टैलेंट को मौका दिया जाएगा, वे खुद को साबित करें। जबकि अब कोच वीवीएस लक्ष्मण ने भी साफ कर दिया है कि इस फॉर्मेट में खुलकर खेलने की जरूरत है।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: हारकर मालामाल हुए पाकिस्तान के खिलाड़ी, हर प्लेयर को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये
कोच वीवीएस लक्ष्मण ने क्या कहा?
मैच से पहले वीवीएस लक्ष्मण ने एक प्रेसकॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘टी20 क्रिकेट में हमें आजादी और निडरता से खेलने की जरूरत है और हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मैदान पर जाकर खुद को ढाल सकते हैं। कप्तान और प्रबंधन द्वारा उन्हें दिया गया संदेश यह है कि वे निडर होकर बल्लेबाजी करें, लेकिन परिस्थितियों और माहौल को भी ध्यान में रखकर उसी के अनुसार रणनीति बनाएं।’
हार्दिक पांड्या ने क्या कहा?
हार्दिक पांड्या पहले ही साफ कह चुके हैं कि ‘न्यूजीलैंड टीम टी-20 फॉर्मेट में हमेशा चुनौती पेश करती है। यह टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लौटी है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि यहां भी उनके खिलाफ खेलना चैलेंज होगा। हमें युवा खिलाड़ियों से उम्मीद है कि वो इस चुनौती का सामना करेंगे और टीम की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।’
भारत T20I टीम
हार्दिक पांड्या (C), शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (VC और WK), संजू सैमसन (WK), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , हर्षल पटेल, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक
न्यूजीलैंड टी20 टीम
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी 20 सीरीज शेड्यूल (india vs new zealand t20 series schedule)
पहला टी 20- 18 नवंबर
दूसरी टी 20- 20 नवंबर
तीसरी टी 20- 22 नवंबर
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines