हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली, 1 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड

भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब टीम की नजरें दूसरे वनडे को जीतने पर हैं. वहां पर स्टार खिलाड़ी विराट कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन
दूसरे वनडे में विराट करेंगे बड़ा कारनामा (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है. पहले वनडे मुकाबला ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेला गया. वहां डकवर्थ लुईस नियमानुसार भारत ने 5 विकेट से मैच अपने नाम किया. टीम इंडिया के लिए सीरीज की शुरुआत बढ़िया रही है. विराट कोहली एक बार फिर मैदान पर छा गए. पहले उन्होंने अपनी फील्डिंग से सभी का दिल जीता. इसके बाद जबरदस्त बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई. विराट ने 51 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली. खैर अब कोहली की नजरें दूसरे वनडे में बड़ा स्कोर बनाने पर होंगी. वहां पर उनके पास इतिहास रचने का मौका भी होगा. वो 1 रन बनाते ही बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विराट कोहली के पास सुनहरा मौका

विराट कोहली ने वनडे में सभी टीमों के खिलाफ तगड़ी बैटिंग कर खूब रन बनाए हैं. कोई भी देश उन्होंने नहीं छोड़ा है. सभी के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बहुत जबरदस्त है. न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उनका बल्ला खूब बोला है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभी रिकी पोंटिंग और विराट कोहली बराबरी पर हैं. दोनों के नाम 1971 दर्ज हैं. अब दूसरे वनडे में एक रन बनाते ही पोंटिंग को विराट पीछे कर इतिहास रच सकते हैं.

विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 37 मैच खेले हैं. उन्होंने 57.97 की औसत से 1971 रन जड़े हैं. 7 शतक और 11 अर्धशतक वो लगा चुके हैं. पोंटिंग का रिकॉर्ड टूटना अब लगभग तय है. लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं. उन्होंने 1750 रन बनाए हैं. श्रीलंका के कुमार संगकारा 1568 रनों के साथ चौथे नंबर पर मौजूद हैं. वहीं पांचवें नंबर पर सनथ जयसूर्या हैं. उन्होंने 1519 रन बनाए हैं. टॉप-5 में विराट एक ऐसे खिलाड़ी है जो वनडे खेल रहे हैं. अन्य सभी खिलाड़ियों ने संन्यास ले लिया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हैप्पी बर्थडे किंग कोहली, ‘द रन मशीन’ विराट के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!

कब और कहां होगा दूसरा वनडे मैच?

भारत ने पहला और दूसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. पहले वनडे में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने तगड़ा प्रदर्शन किया. अब बारी दूसरे वनडे की है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला शनिवार, 7 नवंबर को खेला जाने वाला है. दोनों टीमें वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर लय बरकरार रखना चाहेगी. विराट कोहली से एक बार फिर अच्छी पारी की सभी को उम्मीद होगी. रोहित शर्मा के ऊपर भी नजरें होंगी. पहले मैच में वो फ्लॉप रहे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान, बताया क्यों खास हैं उनके आंकड़े

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola