Vaibhav Sooryavanshi Returns: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल रहा है. भारत ने क्राइस्टचर्च में हुए पहले T20I मैच में जीत दर्ज की थी. जीत के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर ने दूसरे मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं. 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिला है. उन्हें चोटिल ईशान किशन की जगह टीम में शामिल किया गया है.
वैभव सूर्यवंशी को मिली प्लेइंग 11 में जगह
भारत के प्रमुख खिलाड़ी और दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज ईशान किशन पहले T20I में चोटिल हो गए थे. ग्रोइन इंजरी के कारण वह दूसरे T20I से बाहर हो गए. इसी वजह से प्लेइंग 11 में बदलाव तय था. वैभव सूर्यवंशी लंबे समय से अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं. किशन के बाहर होने के बाद प्लेइंग 11 में वैभव के कमबैक का रास्ता साफ हो गया. श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान ऐलान किया कि चोटिल ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल रहा है.
कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसके अलावा भी एक बदलाव किया है. युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव दूसरा T20I नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह प्रिंस यादव को मौका दिया गया है. अय्यर ने बताया कि एक अलग रणनीति के तहत मयंक की जगह प्रिंस टीम में आए हैं.
दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.
ये भी पढ़ें:- ‘मुझसे कोई उम्मीद नहीं…’, टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान, युवाओं को दी अहम सलाह
दूसरे T20I में किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे वैभव सूर्यवंशी?
वैभव सूर्यवंशी मुख्य रूप से ओपनर हैं और अपने करियर में लगातार पारी की शुरुआत करते आए हैं. हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में सूर्यवंशी नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन टीम इंडिया के प्रमुख ओपनर हैं. दोनों ने लगातार अच्छी बल्लेबाजी की है और रन बनाए हैं.
पिछले मैच में भी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बीच 93 रनों की साझेदारी देखने को मिली थी. इसी वजह से टीम मैनेजमेंट एक बदलाव के चलते अपने ओपनिंग कॉम्बिनेशन को खराब नहीं करना चाहता है. ईशान किशन नंबर 3 पर खेलते हैं और अब वैभव को उनके ही स्थान पर खेलना होगा. यह वैभव के लिए जरूर नया रोल है, लेकिन उन्हें खुद को साबित करने का एक मौका जरूर मिल गया है.
ये भी पढ़ें:- IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने किया नए हेड कोच का ऐलान, कीरोन पोलार्ड को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
'मुझसे कोई उम्मीद नहीं...', टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बयान
2 hrs agoLIVE: इंडिया के गेंदबाजों ने कराया शानदार कमबैक, मुश्किल में न्यूजीलैंड
2 hrs agoMI का बड़ा ऐलान, चैंपियन खिलाड़ी को बनाया नया हेड कोच
3 hrs agoवैभव IN, ईशान OUT... दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा T20I? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoपाकिस्तान में होगा अगला वुमेंस T20 वर्ल्ड कप, भारत के मैच कहां खेले जाएंगे?
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का बुरा हाल, 113 रनों पर हुए ऑल आउट
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट ने शुरू की तैयारियां, नेट्स में बहाया पसीना
7 hrs agoIND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
14 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines