हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: उमरान मलिक ने रफ्तार से बरपाया कहर, चटका डाला सबसे बड़ा विकेट, देखें वीडियो

विज्ञापन
IND vs NZ Umran Malik Devon Conway

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को इंदौर में खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे में टीम इंडिया ने कीवी टीम के सामने 385 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को दूसरी ही गेंद पर फिन एलेन के रूप में बड़ा झटका लगा। फिन को पांड्या ने बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद 15वें ओवर में हेनरी निकोलस भी 42 रन बनाकर आउट हो गए।

और पढ़िए –IND vs NZ: ट्रॉफी से लग जाती चोट, बाल-बाल बच गए रोहित शर्मा, देखें वीडियो

डेवोन कॉनवे ने मचाया गदर

इसके बाद ओपनर डेवोन कॉनवे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने 2 ओवर में 3 विकेट चटकाकर कीवी टीम का मिडल ऑर्डर ध्वस्त कर दिया। हालांकि कॉनवे एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद डटे रहे और शानदार सेंचुरी ठोक टीम इंडिया की धड़कनें बढ़ा दीं। रनों की बारिश कर रहे कॉनवे को देख टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई, लेकिन युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने टीम इंडिया को सबसे बड़ी सफलता दिला दी।

विज्ञापन

और पढ़िए –IND vs NZ: ‘लोग उसे जादूगर कहते हैं…’, इस गेंदबाज के मुरीद हुए रोहित शर्मा, मैच के बाद दिया ये बयान

https://twitter.com/PMN2463/status/1617908230860210176

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने पकड़ा शानदार कैच

ये नजारा 32वें ओवर में देखने को मिला। कॉनवे 99 गेंदों में 12 चौके-8 छक्के ठोक 138 रन बनाकर खेल रहे थे। जैसे ही उमरान ने गेंद डाली, ये बॉल टप्पा पड़ने के बाद नीची रह गई। कॉनवे इस शानदार गेंद पर चूके और मिडविकेट की ओर बल्ला घुमा दिया, लेकिन यहां खड़े फील्डर रोहित शर्मा ने पैरों के बीच शानदार कैच पकड़कर कॉनवे को पवेलियन रवाना कर दिया। इस तरह कॉनवे के रूप में टीम इंडिया को सबसे बड़ा ब्रेकथ्रू मिल गया। कॉनवे के आउट होने के बाद कीवी टीम का स्कोर 31.4 ओवर में 230 रन हुआ। उनके आउट होने के बाद कुलदीप यादव ने माइकल ब्रेसवेल को 26 और लॉकी फर्ग्यूसन को 7 रन पर चलता कर दिया।

और पढ़िए –IND vs NZ: सबसे क्लीन शहर में टीम इंडिया का ‘क्लीन स्वीप’, न्यूजीलैंड को 90 रनों से रौंदा, बनी वनडे की नंबर 1 Team

विज्ञापन

https://twitter.com/I_AM_Vaibhav12/status/1617871218107101185

उमरान ने रफ्तार से बरपाया कहर

उमरान मलिक ने इस मैच में एक बार फिर अपनी रफ्तार से कहर बरपाया। उन्होंने 11वें ओवर में 143, 146, 144, 152 और 149 की गेंद फेंक सनसनी मचा दी।

विज्ञापन

उमरान मलिक की गेंद पर डेवोन कॉनवे का विकेट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola