IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया पहला वनडे 7 विकेट से हार चुकी है। भले ही भारत यह मैच हार गया, लेकिन कुछ मोमेंट ऐसे भी हुए, जो लंबे वक्त तक याद रखें जाएंगे। यह मैच तेज गेंदबाज उमरान मलिक के लिए भी यादगार बन गया, क्योंकि यह उनका डेब्यू मैच था। अपने डेब्यू मैच में ही उमरान ने गेंद से कहर बरपाया और अपनी रफ्तार से सभी को चौंका दिया।
उमरान मलिक ने पहले ओवर में 4 गेंदें 145 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार से फेंकीं थीं, जिन पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए। इसके बाद उन्होंने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में 153.1 KMPH की स्पीड से बॉल फेंक कर मैच की सेकेंड फास्टेस्ट बॉल रिकॉर्ड कराई। सबसे तेज गेंद कीवी टीम के लॉकी फर्ग्युसन (153.4) ने फेंकी।
पहले ही मैच में चटकाए 2 विकेट
भारत के लिए अपना पहला वनडे खेल रहे उमरान ने अपने पहले ही स्पेल में न्यूजीलैंड के 2 विकेट अपने चटकाए। उन्होंने पहले डेवोन कॉन्वे और फिर डेरिल मिचेल को चलता किया। 153.1 KMPH वाली गेंद पर उमरान ने Devon Conway को चलता किया।
https://twitter.com/imAmanDubey/status/1596038781135900672?s=20&t=ozTcw0Zt3IB5rx_vfp4h5Q
उमरान मलिक ने चटकाए 2 विकेट, 10 ओवर में दिए 66 रन
सीरीज के पहले मैच में उमरान मलिक ने 10 ओवर में 66 रन देकर 2 विकेट झटके। यह उनका पहला इंटरनेशनल वनडे था। उनकी रफ्तार के सामने Daryl Mitchell, Devon Conway, Kane Williamson जैसे दिग्गज बेबस नजर आए। उन्होंने Daryl Mitchell, Devon Conway का विकेट अपने नाम किया।
अभी पढ़ें – Jasprit Bumrah: होशियार…सावधान…जल्द आएगी बुमराह नामक सुनामी…ये रहा सबूत, देखें VIDEO
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे
अगर मैच की बात करें तो भारत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरा था। 50 ओवर में टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 306 रन बनाए थे, जवाब में न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 7 विकेट से यह जीत हासिल की है। न्यूजीलैंड की जीत में कप्तान केन विलियमसन ने 98 गेंद में 94 रनों का योगदान दिया है।
157 किमी प्रति घंटे रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं उमरान मलिक
उमरान मलिक साउथ अफ्रीकन पेस लीजेंड डेल स्टेन को अपना आइडल मानते हैं। मलिक को आईपीएल से पहचान मिली है। वह IPL में भी 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड से गेंदबाजी कर चुके हैं। पिछले IPL सीजन में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग की थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines