Live Updates
19:36 (IST) 24 Jan 2026
ind u19 vs nz u19 live score: टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी जीत

टीम इंडिया को डकवर्थ लुईस नियम के कारण 37 ओवरों में 130 रनों का लक्ष्य मिला था. जिसे टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाकर जीत लिया. भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने कमाल की बल्लेबाजी करके सिर्फ 13.3 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया.

19:18 (IST) 24 Jan 2026
ind u19 vs nz u19 live score: अर्धशतक जड़कर पवेलियन लौटे कप्तान म्हात्रे

टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने 27 गेंदो में 6 छक्के जड़कर अर्धशतक ठोका. हालांकि 53 रनों के स्कोर पर वो पवेलियन भी लौट गए. जिसके कारण ही टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है. हालांकि टीम अब जीत से बस 29 रन ही दूर है.

19:09 (IST) 24 Jan 2026
ind u19 vs nz u19 live score: खत्म हुई वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 23 गेंदों में 40 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं. इसी के साथ टीम इंडिया भी जीत के करीब पहुंच गई है. आयुष म्हात्रे अभी भी मैदान पर टिके हुए हैं.

18:48 (IST) 24 Jan 2026
ind u19 vs nz u19 live score: वैभव सूर्यवंशी-आयुष म्हात्रे का चला बल्ला

एरोन जॉर्ज का विकेट पहले गंवाने के बाद वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने कीवी गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है. दोनों ही खिलाड़ी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. जिसके कारण ही भारत ने सिर्फ 5 ओवरों में 44 रन बना लिए हैं.

18:33 (IST) 24 Jan 2026
ind u19 vs nz u19 live score: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली है. सलामी बल्लेबाजी करने उतरे एरोन जॉर्ज सिर्फ 7 रन बनाकर क्लार्क का शिकार बने हैं. लगातार तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया पावरप्ले में ही विकेट गंवा चुकी है.

18:28 (IST) 24 Jan 2026
ind u19 vs nz u19 live score: टीम इंडिया की पारी हुई शुरू

टीम इंडिया की अब 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. एरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए क्रीज पर उतरे हैं. वहीं कीवी टीम के लिए फ्लिन मोरे ने पहला ओवर फेंका है.

18:03 (IST) 24 Jan 2026
ind u19 vs nz u19 live score: सिर्फ 135 रनों पर ही सिमटी न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 135 रनों पर ही सिमट गई है. कॉलम सैमसन 37 रन बनाकर नाबाद लौटे. टीम इंडिया के लिए आरएस अंबरीश ने 4 विकेट तो वहीं हेनिल पटेल ने 3 विकेट अपने नाम किया. अब टीम इंडिया के फैंस की नजरें वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे पर टिकी हुई है.

17:53 (IST) 24 Jan 2026
ind u19 vs nz u19 live score: न्यूजीलैंड की टीम को लगा बैक टू बैक झटका

न्यूजीलैंड की टीम को बैक टू बैक झटका लगा है. अंबरीश ने शानदार गेंदबाजी करके चौथा विकेट झटका तो वहीं हेनिल पटेल ने भी 2 विकेट अपने नाम किया. कीवी टीम के बल्लेबाजों में कॉलम सैमसन अकेले ही लड़ रहे हैं.

17:34 (IST) 24 Jan 2026
ind u19 vs nz u19 live score: संजय-सैमसन ने बचाई न्यूजीलैंड की इज्जत

एक समय कीवी टीम 100 रन बनाने के लिए भी जूझ रही थी. ऐसे समय में सेल्वन संजय और कॉलम सैमसन ने बल्लेबाजी को संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं.

17:09 (IST) 24 Jan 2026
ind u19 vs nz u19 live score: कीवी टीम का लगा 7वां झटका

न्यूजीलैंड की टीम को 7वां झटका लगा है. टीम फिलहाल सिर्फ 69 रन ही बना सकी है. टीम इंडिया 100 रनों से पहले ही कीवी टीम को ऑलआउट करना चाहती है.

16:53 (IST) 24 Jan 2026
ind u19 vs nz u19 live score: न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने किया सरेंडर

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने सरेंडर कर चुके हैं. जिसके कारण ही टीम ने सिर्फ 59 रनों पर ही 6 विकेट गंवा दिया है. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन अब तक किया है.

16:15 (IST) 24 Jan 2026
ind u19 vs nz u19 live score: न्यूजीलैंड को लगा बैक टू बैक झटका

न्यूजीलैंड की टीम को बैक टू बैक झटका लगा है. जिसके कारण ही टीम सिर्फ 22 रनों पर ही 5 विकेट गंवा चुकी है. भारतीय गेंदबाजों के आगे कीवी बल्लेबाज पूरी तरह से फेल हो गए हैं.

16:06 (IST) 24 Jan 2026
ind u19 vs nz u19 live score: सिर्फ 37 ओवर का होगा मुकाबला

बारिश के कारण अब मुकाबला सिर्फ 37-37 ओवर का ही होगा. जिसमें 2 गेंदबाज 8-8 ओवर तो वहीं 3 गेंदबाज ज्यादा से ज्यादा 7-7 ओवर फेंक सकते हैं. पहला PP – 1-8 ओवर, दूसरा PP – 9-30 ओवर, तीसरा PP – 31-37वां ओवर. वहीं दोनों पारियों के बीच ब्रेक सिर्फ 25 मिनट का ही होगा.

15:50 (IST) 24 Jan 2026
ind u19 vs nz u19 live score: इतने बजे दोबारा शुरू होगा मैच

बुलावायो में बारिश अब रुक गई है. जिसके कारण ही जल्द ही दोबारा मैच शुरू हो सकता है. अगर दोबारा बारिश नहीं शुरू होती है, तो 4 बजे से दोबारा मैच शुरू हो सकता है.

14:50 (IST) 24 Jan 2026
ind u19 vs nz u19 live score: बारिश के कारण बीच में रुका मुकाबला

मुकाबले में दोबारा बारिश शुरू हो गई है. जिसके कारण ही मैच को बीच में ही रोकना पड़ा है. बारिश के कारण मुकाबले पहले से ही देरी के कारण शुरू हुआ था. ऐसे में अब मैच पर संकट मंडरा रहा है.

14:42 (IST) 24 Jan 2026
ind u19 vs nz u19 live score: टीम इंडिया को मिली तीसरी सफलता

इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम को शानदार शुरुआत मिली है. 17 रनों पर टीम ने 3 विकेट हासिल कर लिए हैं. कीवी बल्लेबाज मुश्किल में नजर आ रहा है. आर्यन मान सिर्फ 5 रन बनाकर हेनिल पटेल का शिकार बने हैं.

14:27 (IST) 24 Jan 2026
ind u19 vs nz u19 live score: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका

कीवी टीम ने सिर्फ 9 रनों पर ही 2 विकेट गंवा दिया है. कीवी टीम के कप्तान टॉम जोन्स सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. दोनों ही विकेट आरएस अंबरीश ने चटकाए हैं.

14:14 (IST) 24 Jan 2026
ind u19 vs nz u19 live score: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज ह्यूगो बोग सिर्फ 4 रन बनाकर आरएस अंबरीश का शिकार बन गए हैं. अंबरीश ने अपने दूसरे ओवर में ही विकेट हासिल करके कीवी टीम को दबाव में डाल दिया है.

14:05 (IST) 24 Jan 2026
ind u19 vs nz u19 live score: न्यूजीलैंड की पारी हुई शुरू

टॉस हारने के बाद न्यूजीलैंड अंडर19 क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. कीवी टीम के लिए आर्यन मान और ह्यूगो बोग सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं भारत के लिए पहला ओवर आरएस अंबरीश डाल रहे हैं.

13:54 (IST) 24 Jan 2026
ind u19 vs nz u19 live score: सिर्फ इतने ही ओवर का खेला जाएगा मुकाबला

बारिश के कारण अब मैच सिर्फ 47-47 ओवरों का ही खेला जाएगा. जिसमें सिर्फ 2 गेंदबाज ही 10 ओवर फेंक पाएंगे. वहीं 3 गेंदबाज ज्यादा से ज्यादा 9 ओवर डाल पाएंगे. पहला PP – 1-10 ओवर, दूसरा PP – 11-38 ओवर, तीसरा PP – 39-47वां ओवर.

IND vs NZ U19 World Cup 2026 Highlights: क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो में आईसीसी अंडर19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला खेला गया. जहां पर इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम के सामने न्यूजीलैंड अंडर19 क्रिकेट टीम की चुनौती थी. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बारिश से बाधित होने के कारण मैच 37-37 ओवर का हुआ. जिसमें कीवी टीम सिर्फ 135 रनों पर ही सिमट गई. जिसके बाद आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी के दम पर टीम इंडिया ने 7 विकेट से मैच जीत लिया.

गेंदबाजों ने टीम इंडिया के लिए किया कमाल 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड अंडर19 क्रिकेट टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. आर्यन मान और टॉम जोन्स बल्ले के साथ बुरी तरह से फेल हो गए. जैकब कॉटर ने 23 रन बनाए तो वहीं सेल्वन संजय ने 28 रनों की पारी खेली. कॉलम सैमसन ने 48 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए. जिसके बाद भी कीवी टीम 36.2 ओवर में 135 रनों पर ही सिमट गई. इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम के लिए आरएस अंबरीश ने 4 विकेट अपने नाम किया तो वहीं हेनिल पटेल ने भी 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. खिलान पटेल, मोहम्मद एनान, कनिष्क चौहान ने 1-1 विकेट हासिल किया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: MS Dhoni ने शुरू की IPL 2026 की तैयारी, CSK ने वीडियो डालकर फैंस को दिया बड़ा गिफ्ट 

---विज्ञापन---

टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी जीत 

डकवर्थ लुईस नियम के कारण इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम को 130 रनों का लक्ष्य मिला. सलामी बल्लेबाज एरोन जॉर्ज सिर्फ 7 रन ही बना सके. दूसरे सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 23 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली. जिसमें 2 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान आयुष म्हात्रे ने 27 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए. अंत में विहान मल्होत्रा ने नाबाद 17 रन तो वहीं वेदांत त्रिवेदी ने नाबाद 12 रन बनाए. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया. टीम इंडिया अब सुपर 6 के मुकाबले खेलते हुए नजर आएगी. लीग स्टेज में भारत ने ग्रुप को टॉप किया है.

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले की नई तारीख आई सामने, बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी