IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मैच कीवी टीम ने अपने नाम किया है। ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 7 विकर से हरा दिया है। इस मैच में न्यूजीलैंड की जीत के हीरो टॉम लैथम रहे। उन्होंने 104 गेंद में 145 रन बनाए। अपनी पारी में लैथम ने 19 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए।
टॉम लैथम ने भारत के हर एक गेंदबाज को निशाने पर लिया और खूब रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक शॉट्स खेले। आज लैथम ने एक ऐसा स्विप शॉट इजाद किया, जो शायद आपने पहले नहीं देखा होगा। इस शॉट पर उन्होंने युजवेंद्र चहल को थर्डमेन की दिशा में शानदार चौका भी लगाया। ये शॉट देखकर युजवेंद्र चहल भी हैरान रह गए।
टॉम लैथम ने खेला अद्भुत शॉट
दरअसल, भारतीय पारी का 46वां ओवर कप्तान धवन ने स्पिनर युजवेंद्र चहल को दिया। इस ओवर की तीसरी गेंद पर टॉम लैथम ने घुटना टेका फिर गेंद को उल्टे बल्ले से रिवर्स स्वीप कर दिया। गेंद बल्ले से टकराई और जमीन से सटकर बाउंड्री में जा लगी। उधर गेंदबाज चहल हताश निराश दिखे, क्योंकि लैथम के खिलाफ उनके पास जितने भी प्लान थे वही सभी आज फैल हो गए।
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे
अगर मैच की बात करें तो भारत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरा था। 50 ओवर में टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 306 रन बनाए थे, जवाब में न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 7 विकेट से यह जीत हासिल की है। न्यूजीलैंड की जीत में कप्तान केन विलियमसन ने 98 गेंद में 94 रनों का योगदान दिया है।
अभी पढ़ें – Jasprit Bumrah: होशियार…सावधान…जल्द आएगी बुमराह नामक सुनामी…ये रहा सबूत, देखें VIDEO
भारत की प्लेइंग XI
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (सी), टॉम लैथम (डब्ल्यू), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
4 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
5 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
6 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
7 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines