हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: हार्दिक पांड्या नहीं खेले वनडे सीरीज, तो कौन से 3 खिलाड़ी ले सकते हैं उनकी जगह

IND vs NZ: टीम इंडिया के खिलाड़ियों की इंजरी का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. कुछ खिलाड़ी तो बैक टू बैक इंजरी का शिकार हो रहे हैं. टीम इंडिया के सुपरस्टार हार्दिक पांड्या पिछले कई महीनों से इंजरी के कारण मैदान पर कमबैक ही नहीं कर पा रहे हैं.

विज्ञापन
Hardik Pandya एक बार फिर हुए इंजरी का शिकार (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के टॉप खिलाड़ी बार-बार इंजरी का शिकार हो रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज से सुपरस्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कमबैक करने वाले थे, लेकिन अब उन्हें एक बार फिर से इंजरी हो गई है. जिसके कारण ही वो ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं. वहीं इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भी पांड्या का पत्ता कट सकता है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि वनडे टीम में उनकी जगह कौन सा खिलाड़ी ले सकता है. फिलहाल इस रेस में 3 खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. 

नीतीश कुमार रेड्डी 

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान नीतीश कुमार रेड्डी ने ही हार्दिक पांड्या को रिप्लेस किया है. ऐसे में वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी रेड्डी इस रेस में पहले नंबर पर हो सकते हैं. लेकिन रेड्डी के लिए एक समस्या हो सकती है. दरअसल रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कुछ वनडे के मुकाबले मिस कर सकते हैं. रेड्डी हालांकि 5 में से 3 वनडे मुकाबले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं. पांड्या के बाद वो ही दूसरे नंबर पर ही हैं. 

शिवम दुबे 

 स्टार तेज गेंदबाज शिवम दुबे की वनडे टीम में एक बार फिर से वापसी हो सकती है. अगर आखिरी के 2 वनडे मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी नहीं खेलते हैं, तो शिवम दुबे को बड़ा चांस मिल सकता है. दुबे को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी मौका मिला था. लेकिन वो उसका फायदा नहीं उठा पाए थे. अब न्यूजीलैंड के विकेट पर अपनी गेंदबाजी का जादू शिवम दुबे दिखाना चाहेंगे. रेड्डी को भी बार-बार इंजरी हो जाती है, ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनका भी बैकअप तैयार कर रही है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या को फिर लगी चोट, ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज से हुए बाहर, न्यूजीलैंड दौरे से भी कट सकता है पत्ता

सूर्यांश शेडगे 

उभरते हुए तेज गेंदबाज सूर्यांश शेडगे का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. अगर टीम मैनेजमेंट ने शिवम दुबे को सिर्फ टी-20 फॉर्मेट में ही मौका देने का फैसला किया, तो सूर्यांश शेडगे को वनडे टीम में चांस दिया जा सकता है. इंडिया ए के लिए सूर्यांश ने वनडे फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही शेडगे भी अब वनडे फॉर्मेट में अपनी जगह बनाने के रेस में आ गए हैं. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया को अच्छे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर चाहिए. जिससे साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर टीम इंडिया का बैलेंस अच्छा रहे. पिछले वनडे वर्ल्ड कप में पांड्या की इंजरी के बाद टीम का बैलेंस खराब हो गया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी को फिर उनकी पत्नी हसीन जहां ने दी चुनौती, उनके खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola