हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ अंशुल कंबोज को टेस्ट और वनडे में मिला मौका, बन गए हैं मैनेजमेंट के फेवरेट 

IND vs NZ: इंग्लैंड के खिलाफ 2025 में टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज खेली थी. जहां पर अंशुल कंबोज को एक मैच में मौका मिला था. इस दौरान उनके फेल होने के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था. अब वो एक बार फिर से टीम मैनेजमेंट के फेवरेट बनते जा रहे हैं.

विज्ञापन
Anshul Kamboj बन गए हैं भारतीय टीम मैनेजमेंट के फेवरेट (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा इंजरी के कारण लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. जिसके कारण ही अब टीम मैनेजमेंट ने उनके रिप्लेसमेंट की तलाश भी शुरू कर दी है. राणा की इंजरी का सबसे ज्यादा फायदा फिलहाल उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को मिल रहा है. एक समय वो टीम इंडिया से बहुत ही दूर नजर आ रहे थे. अब जब न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान हुआ, तो कंबोज को टेस्ट और वनडे दोनों ही टीमों में जगह मिली है. कंबोज अचानक भारतीय टीम मैनेजमेंट के फेवरेट बन गए हैं. 

अंशुल कंबोज बन गए टीम मैनेजमेंट के फेवरेट 

वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में अंशुल कंबोज को डेब्यू का मौका मिला था. जहां पर उन्होंने गेंद के साथ तो निराश किया था. लेकिन बल्ले के साथ उन्होंने छोटी लेकिन प्रभावित करने वाली पारी खेली थी. उस पारी ने कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर दोनो को ही प्रभावित किया था. जिसके कारण ही उन्हें लगातार टीम में अब मौका मिल रहा है. कंबोज को टीम मैनेजमेंट नंबर 8 पर खेलते हुए देख रही है. कंबोज मौका पड़ने पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट फिलहाल पहली पसंद बना रहा है. 

न्यूजीलैंड की सरजमीं पर स्विंग गेंदबाजों को बड़ी मदद मिलती है. अंशुल स्विंग गेंदबाजी में बहुत ही एक्सपर्ट नजर आते हैं. नई गेंद के साथ वो वनडे और टेस्ट दोनों में ही गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. इसके अलावा वनडे में टीम इंडिया एक डेथ गेंदबाज की भी तलाश कर रही है. कंबोज ने आईपीएल 2026 के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया था. जहां पर उन्होंने डेथ ओवरों के दौरान प्रभावित किया था. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट उन्हें आजमाना चाहती है. अगर इस सीरीज के दौरान उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों के साथ अच्छा प्रदर्शन किया, तो वो आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की रेस में भी अपना नाम डाल सकते हैं. 

विज्ञापन

पहले तीन ODI मैचों के लिए भारत की ODI टीम 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गूरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा (फिटनेस के आधार पर), कुलदीप यादव. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: आखिरी 2 वनडे मैच में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11? कप्तान अय्यर पर होगी नजरें

विज्ञापन

भारत की टेस्ट टीम 

 शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (फिटनेस के आधार पर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: बारिश हुई तो रात में 10.16 बजे शुरू हो सकता है 5वां T20 मुकाबला! 5-5 ओवर का हो सकता है मैच

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola