IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों के लिए न्यूजीलैंड दौरा बहुत ही अहम होने वाला है. जिसमें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और सुपरस्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी है. विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं जसप्रीत बुमराह सिर्फ टेस्ट सीरीज में ही खेलते हुए नजर आएंगे. ऐसे में इन दोनों ही खिलाड़ियों को बहुत ही कमाल का प्रदर्शन करना होगा. अगर वो ऐसा करने में सफल रहे, तो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका
पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अब टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले चुके हैं. लेकिन वनडे फॉर्मेट में वो खेलते हुए नजर आते हैं. कोहली का सेना देशों में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन रहा है. विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में बतौर खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता है. लेकिन वो न्यूजीलैंड में ऐसा नहीं कर सके हैं. ऐसे में उनके पास ये करने का मौका है. विराट कोहली वनडे में अच्छा प्रदर्शन करके प्लेयर ऑफ द सीरीज बनना चाहेंगे.
अगर वो ऐसा करने में सफल रहे, तो विराट कोहली पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. जिन्होंने सभी सेना देशों में प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अपने नाम किया है. विराट कोहली मौजूदा समय में बहुत ही शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. हाल के समय में उन्होंने बहुत की कमाल की पारियां खेली है. ऐसे में कोहली को अब उसी फॉर्म को आगे भी बरकरार रखना होगा. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने अच्छी बल्लेबाजी की थी. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वो उससे भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे.
जसप्रीत बुमराह के पास भी सुनहरा मौका
किंग कोहली की तरह जसप्रीत बुमराह ने भी बतौर खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड अपने नाम किया है. लेकिन न्यूजीलैंड में बुमराह अपनी छाप नहीं छोड़ सके हैं. अगर कोहली वनडे में प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार नहीं जीत पाते हैं, तो बुमराह के पास बड़ा मौका होगा. वो टेस्ट सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनकर इतिहास रच सकते हैं. बुमराह इन चारों देशों में प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: शुभमन-श्रेयस के पास है न्यूजीलैंड में इतिहास रचने का मौका, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय कप्तान
बुमराह भी फिलहाल बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. ऐसे में वो न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे. न्यूजीलैंड में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिच बनती है. ऐसे में बुमराह उसका भी पूरा फायदा उठाना चाहेंगे. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए बुमराह के खिलाफ रन बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है. बुमराह भी सिर्फ टेस्ट खेलने वाले हैं. ऐसे में वो इस फॉर्मेट में खुद को दोबारा साबित करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: प्रज्ञान ओझा और गौतम गंभीर की जोड़ी अब लेगी टीम इंडिया के बड़े फैसले, रोहित को हो सकता है फायदा
संबंधित खबरें
ODI Tri-Series: पहले जिम्बाब्वे ने हराया, फिर ICC ने दी सजा
1 hr agoकोहली का न्यूजीलैंड में अधूरा है ये सपना, आज तक नहीं कर सके ऐसा कारनामा
2 hrs agoप्रज्ञान ओझा और गौतम गंभीर की जोड़ी अब लेगी टीम इंडिया के बड़े फैसले
2 hrs ago2027 वर्ल्ड कप खेलना है तो छोड़ना होगा T20, शास्त्री ने बुमराह को दी सलाह
3 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में कैसा है भुवनेश्वर कुमार का T20I रिकॉर्ड
3 hrs agoIND vs NZ: शुभमन-श्रेयस के पास है न्यूजीलैंड में इतिहास रचने का मौका
3 hrs agoसरफराज खान ने 18वां शतक मारकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा
4 hrs agoकौन हैं रमेश पवार? जिन्हें मिली टीम इंडिया की सेलेक्शन कमिटी में जिम्मेदारी
4 hrs agoबीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को बनाया टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर
5 hrs agoधोनी-युवराज के क्लब में शामिल हुए सलमान अली आगा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines