IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में नजर आए. वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर 2026 को खेला गया. अब दोनों खिलाड़ी इस महीने में एक भी मुकाबला खेलते हुए नहीं नजर आएंगे. दोनों ही दिग्गज अब एक लंबे ब्रेक पर जा रहे हैं. ऐसे में रो-को की जोड़ी अब 4 नवंबर 2026 को दोबारा मैदान पर नजर आने वाले हैं. फैंस को रोहित-विराट को साथ में देखने के लिए 1 महीने का लंबा इंतजार करना पड़ेगा.
रो-को को जोड़ी अब कब आएंगी नजर?
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया इस फॉर्मेट में अगला मुकाबला नवंबर में खेलेगी. टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर कुल 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है. जिसका पहला मुकाबला 4 नवंबर को होने वाला है. ऐसे में पूरा 1 महीना फैंस को ये दोनों दिग्गज नहीं नजर आने वाले हैं. हालांकि इस दौरान टीम इंडिया जरूर मैदान पर खेलती हुई नजर आएगी. भारतीय टीम इस 1 महीने में कुल 10 टी-20 मुकाबले खेलने वाली है.
रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की है. हिटमैन ने इस सीरीज के 3 मैचों में 75 की शानदार औसत से 225 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित ने 115.38 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. जिसमें 1 शतक और एक ही अर्धशतक भी शामिल है. इसी दौरान दिग्गज विराट कोहली ने भी 3 मैचों में 84 की औसत से 168 रन बनाए हैं. कोहली ने इस दौरान 155.56 की स्ट्राइक रेट से रन बनाया है. कोहली ने भी इस सीरीज में एक शानदार शतक जड़ा है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ भी करना चाहेंगे कमाल
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने हाल के समय में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन दोनों को अगर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना है, तो अब हर सीरीज में रन बनाना होगा. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भी हिटमैन और किंग कोहली अपने बल्ले का जादू दिखाना चाहेंगे. जिससे टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में जीत मिले. रोहित और विराट दोनों ही खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 2-2 शतक बनाना चाहेंगे. रोहित और विराट ने इससे पहले भी न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अच्छा स्कोर किया है. ऐसे में वो इस सीरीज में उससे भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद क्या बोले शुभमन गिल? बताई मैच गंवाने की असली वजह
| मैच | तारीख | स्थान |
| पहला वनडे | 4 नवंबर | ऑकलैंड |
| दूसरा वनडे | 7 नवंबर | वेलिंगटन |
| तीसरा वनडे | 10 नवंबर | हैमिल्टन |
| चौथा वनडे | 13 नवंबर | माउंट माउंगानुई |
| पांचवां वनडे | 15 नवंबर | माउंट माउंगानुई |
ये भी पढ़ें: IND vs WI: तीसरे वनडे में मिली हार के ये 5 खिलाड़ी हैं जिम्मेदार, सीरीज जीतने का मजा हुआ खराब
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines