हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: तीसरे T20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं तिलक वर्मा, रोहित-विराट के क्लब में होंगे शामिल

IND vs NZ: टीम इंडिया मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है. जिसके पहले दोनों ही मैचों में टीम इंडिया को शानदार जीत मिली है. दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के हीरो तिलक वर्मा बने हैं. तिलक ने बहुत ही कमाल की बल्लेबाजी की है.

विज्ञापन
Tilak Varma के पास एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का है मौका (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को खेला जाएगा. हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया के पास सीरीज को अपने नाम करने का सुनहरा मौका है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक खेले गए दोनों ही मुकाबलों में टक्कर देखने को मिली है. लेकिन भारतीय टीम को अंत में जीत मिली है. इस जीत में तिलक वर्मा ने बहुत ही अहम भूमिका निभाई है. तिलक वर्मा तीसरे टी-20 मुकाबले में बहुत ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. 

तिलक वर्मा के पास है बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका 

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने दूसरे टी-20 मुकाबले में 26 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही टीम को जीत मिली थी. अब इसी फॉर्म को तिलक तीसरे मुकाबले में भी जारी रखना चाहेंगे. अगर वो ऐसा करने में सफल रहते हैं, तो उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. तिलक ने अब तक टीम इंडिया के लिए 72 टी-20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 44.13 की शानदार औसत से 1989 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 147.47 का रहा है. 

इस दौरान तिलक ने टीम इंडिया के लिए 146 चौके और 94 छक्के जड़े हैं. अगर तीसरे टी-20 मुकाबले में तिलक ने 6 छक्के और जड़ दिए, तो वो टी-20 इंटरनेशनल में 100 गगनचुंबी छक्के पूरे कर लेंगे. इसी के साथ वो ऐसा करने वाले 7वें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. अब तक भारतीय टीम के लिए 6 खिलाड़ियों ने ऐसा किया है. तिलक वर्मा फिलहाल टीम इंडिया के लिए मैच फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं. जहां पर लंबे-लंबे छक्के जड़ना उनका बहुत ही अहम काम है. 

विज्ञापन

रोहित-विराट के क्लब में हो जाएंगे शामिल 

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 205 छक्के जड़े हैं. वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद सूर्यकुमार यादव ने 179 छक्के जड़े हैं. तीसरे नंबर पर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नजर आ रहे हैं. अभिषेक ने अब तक 147 छक्के इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए जड़े हैं. चौथे नंबर पर नजर आ रहे हार्दिक पांड्या ने अब तक टीम इंडिया के लिए 126 छक्के जड़े हैं. 5वें नंबर पर दिग्गज विराट कोहली का नाम नजर आ रहा है. जिन्होंने 124 छक्के टी-20 में जड़े थे. 

ये भी पढ़ें: NZ A vs IND A: देवदत्त पडिक्कल ने कराई इंडिया ए टीम की वापसी, सुदर्शन का भी मिला साथ

विज्ञापन

लिस्ट में संजू सैमसन ने हाल में ही एंट्री की है. सैमसन ने अब तक टीम इंडिया के लिए 108 छक्के जड़े हैं. इस लिस्ट में हार्दिक पांड्या के अलावा बाकी के सभी बल्लेबाज टॉप 3 में खेलते हुए नजर आते हैं. पांड्या के बाद अब तिलक दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. जो निचले क्रम में खेलने के बाद भी 100 टी-20 छक्के पूरे कर सकते हैं. तिलक बहुत ही आसानी के साथ बड़ा शॉट खेलने की कला जानते हैं. जिसके कारण ही उनसे उम्मीदें भी बढ़ गई हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा T20I भी नहीं खेलेंगे ईशान किशन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola