IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है. जहां पर टीम को 5 वनडे मैच भी खेलने हैं. वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होने वाली है. इस सीरीज में भारतीय टीम के ऊपर अच्छा प्रदर्शन का दबाव रहने वाला है. वनडे सीरीज के पहले 3 मुकाबलों में कप्तानी करने वाले शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा. उसके बाद के आखिरी 2 मैचों में कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर के पास भी रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. दोनों ही खिलाड़ी इस मौके का अच्छे से फायदा उठाना चाहेंगे.
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के पास इतिहास रचने का मौका
टीम इंडिया के किसी भी कप्तान ने आज तक न्यूजीलैंड में वनडे शतक नहीं जड़ा है. महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, सौरव गांगुली और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी न्यूजीलैंड में बतौर कप्तान शतक नहीं जड़ सके थे. ऐसे में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के पास ये सुनहरा मौका है. पहले 3 वनडे मैचों में अगर शुभमन गिल एक शतक जड़ते हैं, तो वो न्यूजीलैंड में ऐसा करने वाले पहले वनडे कप्तान बन जाएंगे. लेकिन अगर वो ऐसा करने से चूक गए, तो ये मौका श्रेयस अय्यर को मिल सकता है.
अब तक शुभमन गिल ने बतौर कप्तान सिर्फ भारत में ही वनडे शतक जड़ा है. उनके पास पास अब न्यूजीलैंड में ऐसा करने का मौका है. मौजूदा समय में शुभमन गिल बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. शुभमन ने पिछले 3 वनडे मैचों में 1 शतक और एक दोहरा शतक जड़ा है. ऐसे में अब वो न्यूजीलैंड के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही करना चाहेंगे. अगर वो ऐसा कर देंगे, तो इतिहास रच देंगे. फिलहाल श्रेयस अय्यर भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. अय्यर भी लगातार रन बना रहे हैं.
पहले 3 वनडे मैचों के लिए भारत का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव.
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गूरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.
ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए सिलेक्टर का किया ऐलान, रमेश पोवार ने ली अजीत अगरकर की जगह
वनडे सीरीज
| मैच | तारीख | मैदान | भारतीय समय |
| पहला वनडे | 4 नवंबर | ऑकलैंड | सुबह 7:30 बजे |
| दूसरा वनडे | 7 नवंबर | वेलिंगटन | सुबह 7:30 बजे |
| तीसरा वनडे | 10 नवंबर | हैमिल्टन | सुबह 7:30 बजे |
| चौथा वनडे | 13 नवंबर | माउंट माउंगानुई | सुबह 7:30 बजे |
| पांचवां वनडे | 15 नवंबर | माउंट माउंगानुई | सुबह 7:30 बजे |
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड में अच्छा नहीं है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, अब बल्ले से मचाना होगा धमाल
संबंधित खबरें
WPL Auction: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 5 टीमों के पास सिर्फ 27 जगह खाली
1 hr agoएशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार आगाज, पहले दिन जीते 11 मेडल
2 hrs agoन्यूजीलैंड की धरती में सबसे बड़ी T20I पारी खेलने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते हैं छक्कों की बारिश
2 hrs agoODI Tri-Series: पहले जिम्बाब्वे ने हराया, फिर ICC ने दी सजा
3 hrs agoIND vs NZ: कोहली और बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास
4 hrs agoकोहली का न्यूजीलैंड में अधूरा है ये सपना, आज तक नहीं कर सके ऐसा कारनामा
4 hrs agoप्रज्ञान ओझा और गौतम गंभीर की जोड़ी अब लेगी टीम इंडिया के बड़े फैसले
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप खेलना है तो छोड़ना होगा T20, शास्त्री ने बुमराह को दी सलाह
5 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में कैसा है भुवनेश्वर कुमार का T20I रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines