हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए रोहित शर्मा, जीरो पर आउट होते ही जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

IND vs NZ: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ रनों की बारिश करके न्यूजीलैंड में उतरे हैं. लेकिन पहले मुकाबले में वो थोड़ा परेशान नजर आए हैं. टीम इंडिया के सुपरस्टार रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही पहले वनडे में पवेलियन लौट गए हैं.

विज्ञापन
Rohit Sharma ने पहले मुकाबले में बल्ले के साथ किया निराश (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: ईडन पार्क ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. जहां पर बारिश के कारण मुकाबले में 2 बार खलल भी पड़ा. टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 185 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया. डकवर्थ लुईस नियम के कारण टीम इंडिया को 32 ओवरों में 143 रनों का लक्ष्य मिला. जिसे टीम इंडिया ने 5 विकेट गंवाकर हासिल किया. इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक खराब रिकॉर्ड अपने नाम किया. 

रोहित शर्मा ने अनचाहा रिकॉर्ड किया अपने नाम  

वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करने वाले रोहित शर्मा से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बड़ी उम्मीदें हैं. पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने बड़ा निराश किया है. रोहित 6 गेंदों में बिना खाता खोले ही अपना विकेट गंवा दिया. इसी के साथ रोहित शर्मा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है. हिटमैन पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में बिना रन बनाए पवेलियन लौटे हैं. इसी के साथ उनके लगातार रन बनाने का क्रम भी टूटा है. 

हालांकि पहले वनडे मैच में फेल होने के बाद रोहित के ऊपर दबाव भी आ गया है. रोहित को अब दूसरे मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाना होगा. अगर वो दूसरे मुकाबले में भी फेल होते हैं, तो एक बार फिर से उनके ऊपर बड़े सवाल उठना शुरू हो जाएंगे. ऐसे में रोहित के लिए दूसरा वनडे मुकाबला बहुत ही अहम होने वाला है. रोहित के पास हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में बड़ा स्कोर बनाने का मौका भी है. हालांकि अगर शुरुआत में रोहित टिक गए, तो वो आसानी से शतक बना सकते हैं. 

विज्ञापन

टीम इंडिया को मिली 5 विकेट से जीत 

टॉस हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने बनाए हैं. सेफर्ट ने मुश्किल समय में बल्लेबाजी करते हुए 38 रन जोड़े. इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने भी 30 रन बनाए. अनुभवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने 28 रन जोड़े. अंत में ब्लेयर टिकनर ने ने 23 गेंदों में 34 रन बनाए. जिसके बाद भी न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवरों में 185 रन ही जोड़े सकी. टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट, तो वहीं गुरनूर बरार ने 3 विकेट झटके. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन

विज्ञापन

अंशुल कंबोज ने भी 2 विकेट अपने नाम किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 51 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने भी 37 रन बनाए. टीम इंडिया ने 32 ओवरों में 143 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 22.4 ओवर में ही सिर्फ 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने भी 3 विकेट हासिल किया. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे मुकाबला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola