IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है. हालांकि इंजरी की समस्या ने टीम इंडिया की तैयारियों को एक बड़ा झटका दिया है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने हाल में ही अपना फिटनेस टेस्ट पास किया है. लेकिन अभी तक वो कोई मुकाबला नहीं खेले हैं. इसके अलावा टेस्ट टीम के बड़े मैच विनर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिलहाल अपनी फिटनेस हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं. हालांकि अब उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है.
ऋषभ पंत ने अब दोबारा शुरू की बल्लेबाजी
ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंजरी हो गई थी. जिसके बाद से ही वो दोबारा मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं. पंत उसके बाद से ही बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस को दोबारा मैच के लिए तैयार बनाने की कोशिश में लगे हैं. हाल में ही वो अपने फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए थे. जिसके कारण ही वो इंडिया ए के तीसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए थे. अब पंत का अगला फिटनेस टेस्ट 9 या 10 नवंबर को होगा.
उस फिटनेस टेस्ट को पास करने के लिए ऋषभ पंत फिलहाल बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर अब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें साफ नजर आ रहा है कि पंत ने दोबारा से बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है. इस वीडियो में बड़े शॉट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद अब कहा जा रहा है कि वो 9 या 10 नवंबर को होने वाले फिटनेस टेस्ट को आसानी से पास करके न्यूजीलैंड रवाना हो सकते हैं. टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू होने वाली है.
ध्रुव जुरेल भी कर रहे हैं तैयारी
टीम मैनेजमेंट मौजूदा समय में चाह रही है कि ऋषभ पंत जल्द ही फिट हो सके. न्यूजीलैंड में बल्लेबाजी करना बहुत ही मुश्किल होता है. वहीं ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी और भी कमजोर हो सकती है. हालांकि उनकी जगह लेने के लिए फिलहाल ध्रुव जुरेल कड़ी मेहनत कर रहे हैं. न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में जुरेल ने बतौर कप्तान भी अच्छा किया और शानदार शतक भी जड़ा है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: दूसरे वनडे मैच में वापसी करना चाहेंगे टीम इंडिया के ये 5 सितारे, पहले मुकाबले में हुए थे फेल
अगर पंत अगले हफ्ते को भी अपनी फिटनेस टेस्ट में फेल हो जाते हैं, तो जुरेल ही विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में नजर आएंगे. ऐसी स्थिति आने पर ईशान किशन को बैकअप विकेटकीपर के रूप में टीम के साथ जोड़ा सकता है. किशन ने भी हाल के समय में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. ऐसे में टीम इंडिया के पास विकल्प तो नजर आ रहे हैं. लेकिन ऋषभ पंत का विदेशों में जो रिकॉर्ड है, उसके करीब तो फिलहाल कोई भी नहीं नजर आता है.
ये भी पढ़ें: IND A vs NZ A: इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं बुमराह और जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी भी आएंगे नजर
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
47 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
52 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines