IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के टी-20 स्क्वाड का ऐलान हो गया है. जहां पर भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा ने कुछ बड़े फैसले किए हैं. उन्होंने 4 सालों के बाद सुपरस्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का टीम इंडिया में कमबैक कराया है. जिसके बाद क्रिकेट जगत में सभी बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं. हालांकि इस फैसले से 2 बार की आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का प्लान खराब हो गया है. फ्रेंचाइजी का अब एक बड़ा सपना टूट गया है.
आरसीबी की टीम को लगा बड़ा झटका
आईपीएल में एक नियम है कि अगर कोई भारतीय खिलाड़ी 5 सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है, तो उसे अनकैप्ड प्लेयर माना जाएगा. ऐसे में आरसीबी की टीम आईपीएल 2027 के बाद उन्हें अगले मेगा ऑक्शन से पहले अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन कर सकती थी. ऐसे में भुवनेश्वर कुमार को टीम सिर्फ 4 करोड़ में ही रिटेन कर सकती थी. लेकिन टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी के बाद ऐसा कर पाना बहुत ही मुश्किल है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को अब आईपीएल 2028 से पहले अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट को अपडेट करना पड़ेगा. आरसीबी की टीम को अब किसी अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करना पड़ेगा. ऐसे में मेगा ऑक्शन के दौरान भुवनेश्वर कुमार को कोई और फ्रेंचाइजी छोड़ सकती है. मौजूदा समय में आरसीबी की टीम बहुत ही मजबूत नजर आ रही है. ऐसे में वो यही चाहेंगे कि मौजूदा टीम के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी ही आईपीएल 2028 में भी फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगे.
वनडे में भी भुवनेश्वर कुमार की हो सकती है वापसी
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया, तो वनडे में भी उनकी वापसी हो सकती है. फिलहाल टीम इंडिया वनडे फॉर्मेट में तेज गेंदबाजों की तलाश में लगी हुई है. जहां पर युवा भारतीय तेज गेंदबाज बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण ही भुवनेश्वर कुमार के पास अब कमबैक करने का चांस है. भुवी ने हाल के समय में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन, इसके पीछे का कारण भी आया सामने
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भुवनेश्वर कुमार भी खेलना चाहते हैं. जहां पर टीम उनके अनुभव का इस्तेमाल करना चाहेगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होने वाली है. ये सीरीज भुवनेश्वर कुमार के लिए तो बहुत ही ज्यादा खास होने वाली हैं. इस सीरीज से उनके करियर की आने वाले समय की दिशा और दशा दोनों ही तय होने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: दूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन, नहीं तो हाथ से निकल जाएगा मौका
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
17 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
3 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
11 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
12 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
12 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
13 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines