IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को लगभग 4 सालों के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर जगह मिला था. सभी को लगा की कमबैक के बाद भुवनेश्वर कुमार गेंद से अब कहर बरपाने वाले हैं. लेकिन हुआ इसके ठीक उल्टा ही है. पहले 3 मैचों में भुवी ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही उनकी टीम में अब जगह नहीं बन पा रही है. हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर चौथे टी-20 मैच में उन्हें एक और मौका दे सकते हैं. जहां पर उन्हें खुद को साबित करना होगा.
भुवनेश्वर कुमार को मिल सकता है आखिरी मौका
सुपरस्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अब तक न्यूजीलैंड के दौरे पर 3 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 139 के बहुत ही खराब औसत से सिर्फ 1 ही विकेट हासिल किया है. इस दौरान भुवनेश्वर ने 11.58 की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं. भुवनेश्वर कुमार ने तीनों ही मैचों में 40+ रन दिए हैं. जिसके कारण ही अब मांग उठ रही है कि भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग 11 से बाहर करके मयंक यादव को बाकी के 2 मैचों में मौका मिलना चाहिए. मयंक को सिर्फ 1 ही मैच में खेलने का मौका मिला है.
टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर चौथे टी-20 मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार को एक और मौका मिल सकता है. भुवी को अब इस मौके का पूरा फायदा उठाना होगा. जिससे वो खुद को कमबैक के बाद दोबारा साबित कर सकें. भुवनेश्वर ने हाल के समय में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई थी. अब दोबारा ब्लू जर्सी में गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर के ऊपर दबाव बहुत ज्यादा हावी नजर आ रहा है.
फेल हुए तो भुवनेश्वर का टीम से कटेगा पत्ता
चौथे टी-20 मुकाबले में भी अगर भुवनेश्वर कुमार गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, तो उनका आखिरी मुकाबले की प्लेइंग 11 से बाहर होना लगभग तय हो जाएगा. इसके साथ ही भुवनेश्वर कुमार दोबारा टीम से भी बाहर जा सकते हैं. भुवनेश्वर के लिए ईडन पार्क ऑकलैंड में खेला जाने वाला ये मुकाबला करो या मरो जैसा होने वाला है. भुवनेश्वर कुमार भी अपने इंटरनेशनल करियर का ऐसा अंत बिल्कुल भी नहीं देखना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने उठाई टीम इंडिया की प्लेइंग-11 बदलने की मांग
फिलहाल टीम मैनेजमेंट के तेज गेंदबाजों पर नजर डाले, तो भुवनेश्वर कुमार की जगह लेने के लिए कई तेज गेंदबाज नजर आ रहे हैं. यश ठाकुर को टीम ने बाहर का रास्ता दिखाया है. ऐसे में भुवनेश्वर कुमार के बाहर होने पर उनकी दोबारा से टी-20 टीम में वापसी हो सकती है. इसके अलावा आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले रसिख सलाम डार और अंशुल कंबोज को भी टी-20 फॉर्मेट में मौका दिया जा सकता है. अंशुल फिलहाल टेस्ट और वनडे टीम का हिस्सा हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: शुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, जानिए टेंपल डिवाइस का क्या है इस्तेमाल
संबंधित खबरें
एक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
1 hr agoबेन डकेट ने दोहराया सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ ठोका शतक
1 hr agoजसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
2 hrs agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
2 hrs agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
3 hrs agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
3 hrs agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
3 hrs agoअभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines