IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट, 5 टी-20 और पांच वनडे मैच खेले जाने वाले हैं. टी-20 सीरीज से इस दौरे की शुरुआत होगी. हालांकि इस बीच टीम इंडिया बहुत ज्यादा परेशान नजर आ रही है. दरअसल कई स्टार खिलाड़ी इंजरी के कारण फिलहाल अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. जिसमें तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का नाम भी शामिल है. कृष्णा फिलहाल दोबारा फिटनेस हासिल करने के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में समय बिता रहे हैं. उनको लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है.
प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट
तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान इंजर्ड हुए थे. जिसके बाद से वो मैदान पर नहीं नजर आ रहे हैं. कृष्णा फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर जमकर काम कर रहे हैं. दैनिक जागरण की नई रिपोर्ट के मुताबिक कृष्णा पूरी तरह से फिट होने के बहुत ही करीब नजर आ रहे हैं. हालांकि उसके लिए पहले उन्हें मैच सिमुलेशन से गुजरना होगा. वहां पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ही उन्हें मैच फिट घोषित किया जाएगा.
जिसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे मैचों में खेलते हुए नजर आएंगे. फिलहाल टीम मैनेजमेंट उम्मीद कर रही होगी कि कृष्णा मैच सिमुलेशन में अच्छा करें और फिटनेस टेस्ट पास कर ले. कृष्णा के फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद टीम इंडिया की गेंदबाजी और मजबूत हो जाएगी. कृष्णा की गैरमौजूदगी में फिलहाल युवा गेंदबाजों पर दबाव आ गया है. प्रसिद्ध इंजरी से पहले अच्छी गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे थे.
ऋषभ पंत और पांड्या पर भी आया अपडेट
सिर्फ प्रसिद्ध कृष्णा ही नहीं ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. ऋषभ पंत अगले हफ्ते से अपनी ट्रेनिंग शुरू करने वाले हैं. वहीं हार्दिक पांड्या फिलहाल 6 महीने के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं. ऐसे में टीम इंडिया का बैलेंस खराब हो रहा है. जिसके कारण ही अब युवा गेंदबाजों को आजमाया जा रहा है. जिससे भविष्य में टीम को स्टार खिलाड़ियों की इंजरी से समस्या का सामना नहीं करना पड़ा.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? देखें पूरा शेड्यूल
कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर स्टार खिलाड़ियों की इंजरी के कारण ही बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रहे हैं. फिलहाल वो टीम इंडिया के लिए एक अच्छा बैलेंस तलाशने का प्रयास कर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज ही इसका असली टेस्ट होने वाला है. टीम मैनेजमेंट अगर इस टेस्ट में पास हो जाती है, तो भारत का दबदबा नजर आएगा. टी-20 सीरीज के शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे पर ऋषभ पंत की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट, अगले हफ्ते शुरू करेंगे ट्रेनिंग
संबंधित खबरें
World Cup 2027 के लिए रोहित-विराट के सिलेक्शन पर BCCI अध्यक्ष का बड़ा बयान
59 mins agoटेम्बा बावुमा ने तोड़ दिया मोहम्मद अजहरुद्दीन का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने अभ्यास सत्र के दौरान जीता टीम का भरोसा
1 hr agoIND vs NZ: अर्शदीप सिंह इतिहास रचने से सिर्फ 5 विकेट दूर
1 hr agoIPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान
2 hrs agoICC T20I Rankings: ईशान के नंबर-1 के ताज पर खतरा, अभिषेक ठोक रहे दावेदारी
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर ऋषभ पंत की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
3 hrs agoहार्दिक को ट्रेड करने के लिए तैयार 3 फ्रेंचाइजी, MI जल्द कर सकती है ऐलान
4 hrs agoटीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, पांड्या 6 महीने के लिए हुए मैदान से बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines