हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

Team India Possible Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच क्राइस्टचर्च में आयोजित किया जाएगा. भारत पहला मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगा. इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11 में कुछ बड़े बदलाव भी हो सकते हैं.

विज्ञापन
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 (Photo: ANI)

IND vs NZ: क्राइस्टचर्च में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहली टी20 मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें इस शानदार मुकाबले के लिए तैयार हैं. हाल ही में टीम इंडिया की घर में विंडीज के साथ पांच टी20 मैचों की सीरीज हुई थी. वहां पर गेंदबाजों का बुरा हाल देखने को मिला. भारत ने दो स्पिन ऑलराउंडर्स के साथ मैदान पर कदम रखा. हालांकि न्यूजीलैंड में शायद ये चीज देखने को नहीं मिलेगी. वहां की पिचों में तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है. ऐसे में कंडीशन देखते हुए भारत एक अतिरिक्त तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के साथ मैदान पर उतर सकता है. आइए आपको टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं.

बल्लेबाजी क्रम में नहीं होगा बदलाव

टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच से पहले ही बता दिया है कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में अभी मौका नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा लगातार रन बना रहे हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो पहले टी20 में ये दोनों खिलाड़ी ही ओपनिंग करेंगे. वहीं तीसरे नंबर पर ईशान किशन मैदान पर उतरेंगे. अय्यर चौथे नंबर पर रहेंगे. वहीं पांचवें क्रम की जिम्मेदारी तिलक वर्मा के पास होगी. तिलक का फॉर्म हाल के दिनों में काफी अच्छा रहा है.

नमीन धीर, शिवम दुबे और नितीश कुमार रेड्डी बतौर ऑलराउंडर खेल सकते हैं. अक्षर पटेल को बाहर बैठना पड़ सकता है. न्यूजीलैंड की कंडीशन को देखते हुए नितीश कुमार रेड्डी का प्लेइंग-11 में खेलना लगभग तय है. वहीं तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार के हाथों में होगी. चार साल बाद वो वापसी कर रहे हैं. उनका साथ देने के लिए प्लेइंग-11 में अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव होंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: आज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच, ये है फ्री में देखने का आसान तरीका

पहले T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार.

विज्ञापन

कब शुरू होगा मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला एक अलग समय पर शुरू होगा. आमतौर पर भारत में होने वाले मैचों की शुरुआत शाम 7 बजे से होती है. इस बार ऐसा नहीं होगा क्योंकि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौर पर है. दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से होगी. 12 बजे दोनों कप्तान मैदान पर टॉस के लिए उतरेंगे. सीरीज के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाने वाला है. इसके अलावा फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, क्या अभिषेक का तूफान रोक पाएंगे फर्ग्यूसन?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola