IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, वडोदरा वनडे मैच से पहले स्टार खिलाड़ी को लगी चोट! 

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होने वाली है. जिसके पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी नेट्स में बहुत ज्यादा पसीना बहा रहे हैं. इस बीच टीम के स्टार खिलाड़ी को अभ्यास के दौरान चोट लग गई. जिसके बाद फिजियो उन्हें मैदान से बाहर लेकर गए. इस मैच विनर खिलाड़ी को लेकर उसके बाद से अपडेट नहीं आया है.

Rishabh Pant with Team India

Rishabh Pant with Team India

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमें पहले वनडे मुकाबले के लिए जोरदार तैयारी कर रही हैं. इस बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. अभ्यास के दौरान भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी को चोट लग गई. जिसके कारण ही उन्हें मैदान से बाहर लेकर जाना पड़ा. फॉर्म में चल रहे इस खिलाड़ी की इंजरी से कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की परेशानी बढ़ी होगी. इससे पहले तिलक वर्मा भी इंजर्ड हो गए थे. ये टीम इंडिया के लिए दूसरी इंजरी है. 

विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी को हुई इंजरी 

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत नेट्स में अभ्यास करते समय इंजर्ड हो गए हैं. जिसके कारण ही फिजियो को उन्हें मैदान से बाहर लेकर जाना पड़ा. पंत की इंजरी कितनी गंभीर है, इसके बारे में फिलहाल नहीं कहा जा सकता है. हालांकि फिलहाल वनडे में ऋषभ पहले प्लेइंग 11 में फिट नहीं होते हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम की पहली पसंद केएल राहुल ही हैं. पंत उनके बैकअप के तौर पर टीम में है. पंत फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अच्छा प्रदर्शन करके आ रहे हैं. ऐसे में उनके पास प्लेइंग 11 में जगह बनाने का मौका था. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि पंत की इंजरी बहुत ज्यादा गंभीर नहीं हो, जिससे वो कल चयन के लिए उपलब्ध रहें. 

विज्ञापन

भारतीय टीम की प्लेइंग 11 है तैयार 

बड़ौदा में खेले वाले पहले वनडे मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 तैयार नजर आ रही है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर कप्तान शुभमन गिल और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को जोड़ी नजर आएगी. वहीं नंबर 3 पर विराट कोहली तो वहीं उपकप्तान श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर खेलते हुए नजर आने वाले हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का खेलना लगभग पक्का है. जिसके बाद वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी में से किसी एक को मौका मिल सकता है. वहीं नंबर 7 पर रवींद्र जडेजा की जगह पक्की नजर आ रही हैं. गेंदबाजी में ज्यादा बदलाव फिलहाल होता हुआ नहीं नजर आ रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ