हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान

भारत का बहुत जल्द न्यूजीलैंड दौरा शुरू होने वाला है. वहां 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. ये सीरीज टीम इंडिया के लिए बहुत अहम होने वाली है. भारतीय खिलाड़ियों के चयन को लेकर एक रिपोर्ट में बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन
टीम इंडिया के चयन को लेकर बड़ी खबर (Image: Instagram/indiancricketteam)

India tour of New Zealand 2026: भारतीय टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज को तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया. तीसरे वनडे में भारत को हार का सामना करना पड़ा. अब भारत को विंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा. इसके बाद 9 अक्टूबर को रांची, 11 अक्टूबर को इंदौर, 14 अक्टूबर को हैदराबाद और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में मुकाबले खेले जाएंगे. टीम इंडिया का काफी बिजी शेड्यूल है. वेस्टइंडीज के बाद भारत का न्यूजीलैंड का दौरा होने वाला है. वहां पर टी20, वनडे और टेस्ट मैच खेले जाएंगे. इस दौरे में टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा होने वाली है. मैनेजमेंट भी फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए तगड़ा स्क्वाड वहां पर भेजेगा. खैर टीम के चयन को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

कब हो सकता है टीम का ऐलान?

भारत इस महीने के आखिर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगा. वहां पर टीम 22 अक्टूबर से एक दिसंबर के बीच पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी. अगले साल वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए पांच वनडे मुकाबले काफी अहम होने वाले हैं. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में बल्लेबाजों का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला था. हालांकि गेंदबाजों ने बहुत निराश किया. टीम इंडिया की गेंदबाजी आक्रमण पर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं.

खैर सभी की नजरें न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम के ऊपर है. तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीम का चयन किया जाएगा. कुछ नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. साथ ही कुछ की वापसी भी हो सकती है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम चुनने के लिए सिलेक्शन कमेटी की बैठक अगले हफ्ते होने की उम्मीद है. इसकी कमान प्रज्ञान ओझा संभालने वाले हैं. इसका मतलब है अगले हफ्ते पता चल जाएगा कि किसे न्यूजीलैंड दौरे में मौका मिलेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 100 मैचों में 78 जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त

टेस्ट टीम में हो सकता है बदलाव

न्यूजीलैंड दौरे में दो टेस्ट मैच होंगे, जो बहुत अहम हैं. पिछली बार न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से हरा दिया था. मुकेश कुमार और आकाश दीप को इस दौरे में मौका मिल सकता है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों को न्यूजीलैंड दौरे पर मैनेजमेंट द्वारा चुना जा सकता है. रेस्ट ऑफ इंडिया और जम्मू-कश्मीर के बीच ईरानी कप मैच में आकाश और मुकेश ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया. दोनों ने टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी पेश की.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक WCL 2026 में किया कमाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola