IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के टीम इंडिया की 2 टीमों का ऐलान किया गया है. आखिरी 2 वनडे मैचों के दौरान कई खिलाड़ी नहीं खेलने वाले हैं. जिसमें शुभमन गिल, केएल राहुल, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा का नाम नहीं है. इन 4 खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए समय दिया गया है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि इन स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया का प्लेइंग 11 कैसा नजर आएगा. सभी की नजरें कार्यवाहक कप्तान श्रेयस अय्यर पर टिकी हुई है.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दिखेगा बदलाव
कप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल नहीं खेलते हुए नजर आएंगे. ऐसे में उनकी जगह ईशान किशन को सीधे प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा. किशन विकेटकीपर और उपकप्तान दोनों ही भूमिका में नजर आएंगे. दूसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा का ही खेलना पक्का नजर आ रहा है. नंबर 3 पर विराट कोहली की भी जगह लगभग पक्की नजर आ रहे हैं. कार्यवाहक कप्तान श्रेयस अय्यर भी पहले ही मुकाबले से प्लेइंग 11 का हिस्सा रहने वाले हैं.
केएल राहुल के जाने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ की भी लॉटरी लग सकती है. गायकवाड़ को पहले 3 वनडे मैचों में मौका नहीं मिलने वाला है. लेकिन राहुल के जाने के बाद गायकवाड़ को नंबर 5 पर खेलने का मौका मिल सकता है. तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका में नीतीश कुमार रेड्डी का भी खेलना पहले से ही तय नजर आ रहा है. टीम मैनेजमेंट उन्हें हार्दिक पांड्या के बैकअप के रूप में देख रहा है. इसके अलावा स्पिन ऑलराउंडर और मैच फिनिशर के रूप में नमन धीर को मौका मिल सकता है.
गेंदबाजी में भी दिखेगा बड़ा बदलाव
स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल की भी पहले मुकाबले से ही प्लेइंग 11 में जगह लगभग पक्की नजर आ रही है. अक्षर पटेल को इस सीरीज के सभी 5 मुकाबले मिलने वाले हैं. जहां पर उन्हें खुद को साबित करना होगा. तेज गेंदबाजी की बात करें तो अर्शदीप सिंह को भी पहले ही मुकाबले से खेलने का मौका मिलने वाला है. अर्शदीप को भी इस सीरीज के दौरान अच्छा प्रदर्शन करके अपनी जगह पक्की करनी होगी. मोहम्मद सिराज को भी पहले ही मुकाबले खेलने का मौका मिलने वाला है. सिराज को भी खुद को साबित करना होगा. प्रसिद्ध कृष्णा के आराम मिलने के बाद गूरनूर बरार की भी प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है.
ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली 151 रनों की धमाकेदार पारी, टीम को दिलाई शानदार जीत
आखिरी 2 वनडे मैच में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, गूरनूर बरार, मोहम्मद सिराज.
ये भी पढ़ें: महेला जयवर्धने की छुट्टी के बाद कौन बनेगा MI का नया हेड कोच? CSK के दिग्गज समेत 5 बड़े नाम रेस में
संबंधित खबरें
बारिश हुई तो रात में 10.16 बजे शुरू हो सकता है 5वां टी-20 मुकाबला!
21 mins agoIPL 2027 से गायब रहेंगे ये 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी
40 mins ago'घमंडी और अकड़ू' थे विराट कोहली, डिविलियर्स का बड़ा खुलासा
47 mins agoIND vs WI: भारतीय गेंदबाजों के बचाव में उतरे मोर्ने मोर्कल
1 hr agoIND vs NZ: इंडिया के टेस्ट टीम में हुई इन 5 स्टार खिलाड़ियों की वापसी
1 hr agoमुंबई इंडियंस के नए हेड कोच के लिए CSK के दिग्गज समेत 5 बड़े नाम शॉर्टलिस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के लिए शुभमन गिल खुद के खर्चे पर साथ ले जाएंगे 4-5 नेट गेंदबाज
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली 151 रनों की धमाकेदार पारी
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
3 hrs agoवनडे में जायसवाल की अनदेखी के लिए चयनकर्ताओं पर बरसे अश्विन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines