IND vs NZ: भारतीय टीम को अगर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का फाइनल खेलना है, तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीतना होगा. ऐसा करने के लिए भारतीय टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. जिसके लिए टीम के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है. बुमराह को इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करना होगा. जिसकी तैयारी अब बुमराह ने शुरू कर दी है. बुमराह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पहुंच गए हैं.
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पहुंचे जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करना है. जिसके कारण ही बुमराह को टीम मैनेजमेंट ने वनडे सीरीज से आराम भी दिया है. जिससे वो पूरी तैयारी के साथ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आए. बुमराह भी इस सीरीज को लेकर बहुत ही सीरियस हैं. जिसके कारण ही वो बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रूटीन चेकअप के लिए पहुंचे हैं. दरअसल बुमराह अगले कुछ दिनों में ही न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होने वाले हैं.
जहां पर वो इंडिया ए के लिए भी एक मुकाबला खेल सकते हैं. हालांकि बुमराह इंडिया ए के लिए सिर्फ तीसरे टेस्ट मुकाबले में ही खेल सकते हैं. बुमराह आखिरी बार एशियन गेम्स 2026 में खेलते हुए नजर आए थे. जहां पर उन्होंने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन भी किया था. ऐसे में वो इस लय को अगली सीरीज में भी जारी रखना चाहेंगे. अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ बुमराह अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो टीम इंडिया सीरीज को अपने नाम कर सकती है. हालांकि बुमराह को मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा का साथ भी चाहिए होगा.
ये सीरीज कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के लिए भी बहुत ही अहम होने वाली है. गौतम गंभीर और शुभमन गिल भी इस टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखकर ही फैसला कर रहे हैं. आखिरी 2 वनडे मैच में तो कई स्टार खिलाड़ी भी नहीं खेलने वाले हैं. आखिरी 2 वनडे मैच में टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी नहीं नजर आएंगे. केएल राहुल, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा भी आखिरी के 2 वनडे में नहीं खेलने वाले हैं.
भारत की टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: ईशान किशन फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? टीम इंडिया के पास ये 3 विकल्प
टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | मैदान | भारतीय समय |
| पहला टेस्ट | 19–23 नवंबर | बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन | सुबह 3:30 बजे |
| दूसरा टेस्ट | 27 नवंबर–1 दिसंबर | हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च | सुबह 3:30 बजे |
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: 2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा, गेंदबाजी कोच ने बताया कारण
संबंधित खबरें
पाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
35 mins ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
1 hr agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
2 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
3 hrs agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
4 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
5 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
7 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
15 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines