हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड देख हो जाएंगे हैरान

Team India Record at Auckland: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में 3-0 से आगे है. अब चौथा मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड देखकर लग रहा है कि न्यूजीलैंड को एक बार फिर हार मिल सकती है.

विज्ञापन
टीम इंडिया का ऑकलैंड में शानदार रिकॉर्ड है (Image: ANI)

Team India Record at Auckland: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I मैच ऑकलैंड में खेला जाएगा. पांच मैचों की T20I सीरीज में टीम इंडिया 3-0 से आगे है और सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है. अब भारतीय टीम की नजर न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने पर होगी. इसके लिए उन्हें चौथे T20I में जीत दर्ज करनी होगी. टीम इंडिया का रिकॉर्ड ऑकलैंड में शानदार है और ऐसा लग रहा है कि न्यूजीलैंड को फिर हार मिल सकती है.

ऑकलैंड में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

ऑकलैंड में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 3 T20I मैच खेले गए हैं. तीनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ खाता नहीं खुल पाया है, जो हैरान करने वाली बात है. दोनों टीमों के बीच पहली बार ऑकलैंड में 8 फरवरी 2019 को मैच हुआ था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जनवरी 2020 में भी दो T20I मैच हुए थे. 24 जनवरी को भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया और दो दिन बाद 26 जनवरी को टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी.

विज्ञापन

T20I सीरीज में 3-0 से आगे है टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर को हुई थी. क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए. भारत ने 19.4 ओवरों में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए जीत हासिल की.

ये भी पढ़ें:-IND vs NZ: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स

विज्ञापन

क्राइस्टचर्च में ही दूसरा T20I मैच भी खेला गया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रनों का लक्ष्य सामने रखा. मुकाबला काफी रोमांचक रहा और अंतिम ओवर तक गया. तिलक वर्मा की शानदार पारी के दम पर टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. तीसरे T20I में वेलिंगटन ने टीम इंडिया ने पूरी तरह डॉमिनेट किया. न्यूजीलैंड ने 198 रनों का लक्ष्य दिया. तीसरे T20I में बल्लेबाजी मुश्किल लग रही थी. हालांकि, टीम इंडिया ने 13.2 ओवरों में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करके 6 विकेट से जीत दर्ज की.

टीम इंडिया सीरीज में 3-0 से आगे है. ऑकलैंड में चौथा T20I मैच 30 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 1 नवंबर को हैमिल्टन में भिड़ेंगी. देखना होगा कि अंतिम दो मुकाबलों में टीम इंडिया अपनी जीत का सिलसिला जारी रख पाती है या नहीं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? चौथे T20I से पहले बड़ा सवाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola