हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: अभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, सिर्फ 30 गेंदों में बना दिए 100 रन

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी और टी-20 इतिहास का सबसे तेज टीम शतक बना दिया. भारत ने सिर्फ 30 गेंदों में ही 100 रन ठोक दिए.

विज्ञापन
Abhishek Sharma और Vaibhav Sooryavanshi ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया जब बल्लेबाजी करने उतरी, तो पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलना शुरू कर दिया. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने इस मुकाबले में सिर्फ 30 गेंदों में ही 100 रन बनाकर इतिहास रच दिया.

टीम इंडिया ने टी-20 में रच दिया इतिहास 

भारतीय क्रिकेट टीम ने इस मुकाबले में सिर्फ 14 गेंदों में ही 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. टी-20 फॉर्मेट के इतिहास में ये सबसे तेज अर्धशतक है. इससे पहले ये रिकॉर्ड फुल टाइम टीम की बात करें तो न्यूजीलैंड के ही नाम था. न्यूजीलैंड ने 2009 में स्कॉटलैंड के खिलाफ सिर्फ 2.4 ओवरों में ही 50 रनों का आंकड़ा पार किया था. ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो पापुआ न्यू गिनी ने वानुअतु के खिलाफ 14 गेंदों में ही 50 रनों का आंकड़ा पार किया था.  

ये सिलसिला यहीं पर नहीं रुका टीम इंडिया ने सिर्फ 30 गेंदों में ही 100 रनों का भी आंकड़ा पार कर लिया. टी-20I क्रिकेट के इतिहास में ये किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक है. इससे पहले ये रिकॉर्ड रोमानिया की टीम के नाम था. उन्होंने 2021 में सर्बिया के खिलाफ 5.2 ओवरों में ही शतक जड़ा था. इस रिकॉर्ड के कारण टीम इंडिया का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. फिलहाल इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. 

विज्ञापन

एकतरफा अंदाज में जीती टीम इंडिया  

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 198 रन बनाए. जिसमें सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने 25 गेंदों में 40 रन बनाए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे डेरिल मिचेल ने 52 गेंदों में नाबाद 89 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं अंत में बेवन जैकब्स ने भी 23 गेंदों में नाबाद 39 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट हासिल किया. 

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर कीवी टीम के टॉप-ऑर्डर को किया ढेर

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में ही 45 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 236.84 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए वैभव ने 4 चौके और इतने ही छक्के जड़े. दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 38 गेंदों में ही 113 रनों की धमाकेदार पारी खेली. 297.37 की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने 9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के जड़े. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने आसानी से मुकाबला जीत लिया. 

ये भी पढ़ें: देवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर, फिर किया धमाकेदार कमबैक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola