IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला ईडन पार्क ऑकलैंड में खेला जा रहा है. जहां पर दोनों ही टीमें जीत के इरादे के साथ उतरी हैं. इस मुकाबले में भी टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने सभी को हैरान कर दिया. प्लेइंग 11 से उन्होंने पिछले मुकाबले के हीरो वैभव सूर्यवंशी को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसके पीछे का कारण भी टॉस के समय बताया है.
क्यों वैभव सूर्यवंशी हुए प्लेइंग 11 से बाहर?
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 19 गेंदों में ही 45 रनों की पारी खेली थी. जिसके बाद भी अगले मुकाबले में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. दरअसल इस सीरीज में वैभव को प्लेइंग 11 में मौका तभी मिला, जब ईशान किशन इंजरी के कारण प्लेइंग 11 से बाहर हुए. वैभव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैच खेले. जिसमें से 1 मैच में उन्होंने अच्छा किया. वहीं पहले मुकाबले में वो बुरी तरह से फेल हो गए थे.
चौथे टी-20 मुकाबले से पहले ईशान किशन पूरी तरह से फिट हो गए हैं. ऐसे में उनकी प्लेइंग 11 में वापसी पूरी तरह से पक्की हो गई. किशन की वापसी के बाद टीम मैनेजमेंट को एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी को ही बेंच पर बिठाना पड़ा. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के समय भी यही कहा कि किशन की वापसी के कारण वैभव को बाहर जाना पड़ा है. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर सलामी जोड़ी में कोई भी बदलाव नहीं करना चाहते हैं.
ऐसे में इस मुकाबले के दौरान भी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ही टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने वाले हैं. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ अहम पारियां खेली है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहता है. इन दोनों ही खिलाड़ियों पर चौथे मुकाबले में भी धमाकेदार शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी. इसके अलावा कमबैक होने के बाद ईशान किशन को भी शानदार पारी खेलनी होगी.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर, BCCI ने सिराज को लेकर भी दिया अपडेट
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
1 hr agoLIVE: टीम इंडिया को मिला 260 रनों का बड़ा लक्ष्य, फिलिप्स ने किया कमाल
3 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
4 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
6 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
7 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
8 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines