हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 70 रन और बनाते ही रच देंगे इतिहास, कोहली-धवन को छोड़ देंगे पीछे 

IND vs NZ: टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच की तैयारी कर रही है. ये मुकाबला इंदौर में खेला 18 जनवरी को खेला जाना है. फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में तीसरा मुकाबला बहुत ही खास होने वाला है. दोनों ही टीमों के पास सीरीज को अपने नाम करने का मौका है. इस अहम मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का भी मौका है.

विज्ञापन
Shubman Gill

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरा मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा. जहां पर जीतने वाली टीम सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लेगी. ऐसे में दोनों ही टीमें अपना पूरा जोर लगाने वालीं हैं. इस सीरीज निर्णायक मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल की भूमिका भी बहुत ज्यादा अहम होने वाली है. इस मुकाबले में 70 रन बनाते ही गिल इतिहास रच सकते हैं. जिसके साथ ही वो विराट कोहली और शिखर धवन को पीछे छोड़ सकते हैं. 

शुभमन गिल रच सकते हैं इतिहास 

टीम इंडिया के उपकप्तान श्रेयस अय्यर अगर तीसरे वनडे मैच में 27 रन बनाते हैं, तो वो सिर्फ 70 पारियों में ही 3 हजार वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल ये रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम दर्ज हैं. धवन ने सिर्फ 72 पारियों में ये कारनामा किया है. वही विराट कोहली ने ये कारनामा 75 पारियों में किया है. ऐसे में अय्यर इस रिकॉर्ड को बना सकते हैं. 

कप्तान शुभमन गिल को 3 हजार रन बनाने के लिए सिर्फ 70 रनों की और जरूरत है. ऐसे में गिल ये कारनामा सिर्फ 61 पारियों में ही कर सकते हैं. ऐसे में वो भारत के लिए सबसे तेज 3 हजार वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. वर्ल्ड लेवल पर भी गिल दूसरे स्थान पर पहुंच सकते हैं. नंबर पर मौजूद हाशिम अमला ने सिर्फ 57 पारियों में ये कारनामा किया था. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में टूट गया 232 साल पुराना World Record, इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

वनडे में टीम इंडिया के स्टार हैं शुभमन गिल 

अब तक शुभमन गिल ने वनडे फॉर्मेट में 60 पारियों में 56.34 की शानदार औसत से 2930 रन बनाए हैं. शुभमन गिल ने पिछली दोनों पारियों में 56-56 रनों की पारी खेली है. कप्तान गिल लगातार रन बना रहे हैं. ऐसे में वो इंदौर में भी बड़ा कारनामा कर सकते हैं. अब तक गिल ने इंदौर में 2 मैच खेला है. जहां पर दोनों ही मुकाबले में उन्होंने बल्ले से रनों की बारिश की है. ऐसे में वो क्रम को आगे भी बरकरार रखना चाहेंगे. गिल इसी के साथ वनडे में बतौर कप्तान अपनी पहली सीरीज भी जीतना चाहेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND U19 vs BAN U19: मैदान पर बांग्लादेशी खिलाड़ी से भिड़े वैभव सूर्यवंशी, फिर कुछ यूं दिया बल्ले से जवाब 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola