IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल तेज गेंदबाजों की एक यूनिट तैयार कर रही है. जिसमें कई स्टार नाम नजर आ रहे हैं. स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. अर्शदीप वाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया की प्लान का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें टेस्ट में मौका नहीं मिल रहा है. न्यूजीलैंड दौरे पर भी अर्शदीप सिंह को टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला है. लेकिन टेस्ट में उनके डेब्यू को लेकर अब भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने खुलकर बड़ा हिंट दिया है.
अर्शदीप सिंह को लेकर बोले गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल
टीम इंडिया फिलहाल तेज गेंदबाजी का बैकअप तैयार कर रही है. जिसके कारण ही कई तेज गेंदबाजों को अलग-अलग फॉर्मेट में मौका दिया जा रहा है. जिसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कहा, ‘हम गेंदबाजों का एक ऐसा ग्रुप तैयार कर रहे हैं. जिन्हें हम व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए बैकअप के तौर पर रखना चाहेंगे. जैसे-जैसे समय करीब आएगा और हमें साल के इस समय की परिस्थितियों का बेहतर अंदाजा हो जाएगा. तब हमारे पास अपनी गेंदबाजी ग्रुप के प्लान को लेकर स्पष्ट तस्वीर होगी.’
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को लेकर भी खुलकर बोलते हुए भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कहा, ‘हमारे दिमाग में गेंदबाजों का एक अच्छा ग्रुप है, जो प्रत्येक तरह की परिस्थितियों में कारगर साबित हो सकते हैं और निश्चित रूप से अर्शदीप भी इसका हिस्सा हैं.’ अर्शदीप इससे पहले भी टेस्ट टीम में अपनी जगह बना चुके हैं. लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल सका है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अर्शदीप को मौका दिया जा सकता है.
टेस्ट खेलने की तैयारी कर रहे हैं अर्शदीप सिंह
हाल के समय में अर्शदीप सिंह ने घरेलू क्रिकेट में खेला है. जहां पर वो रणजी ट्रॉफी में भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. जिसके कारण ही उन्हें टेस्ट फॉर्मेट में भी खेलने का दावेदार माना गया. जिसको लेकर मोर्ने मोर्केल ने कहा, ‘वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो हमेशा कड़ी मेहनत करता है और हर कसौटी पर खरा उतरता है, इसलिए अगर उसे लाल गेंद से गेंदबाजी करने की जरूरत पड़ी तो मुझे पूरा विश्वास है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा. हर गेंदबाज को पता है कि उससे कार्यभार और गेंदबाजी के मामले में क्या अपेक्षा की जाती है. कुछ खिलाड़ी लाल गेंद की क्रिकेट की तैयारी के लिए भारत ए टीम की तरफ से खेल रहे हैं.’
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: ईशान किशन फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? टीम इंडिया के पास ये 3 विकल्प
वनडे में भी गेंदबाजों के रोटेट को लेकर बोलते हुए मोर्केल ने कहा, ‘50 ओवर के फॉर्मेट में हम खिलाड़ियों को रोटेट करेंगे और उन्हें टेस्ट मैचों की तैयारी के अभ्यास के लिए जरूरी समय देंगे. फिलहाल हमारे पास हर चीज की पूरी प्लान है, लेकिन दुर्भाग्य से हमेशा सब कुछ प्लान के अनुसार नहीं होता. हमारे पास जो भी विकल्प हैं, वे सभी तैयार हैं और रोटेशन के लिहाज से पूरी तरह से तैयार हैं. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जसप्रीत बुमराह समेत सभी गेंदबाज पहले टेस्ट और 50 ओवर के मैचों के लिए तैयार रहें.’
ये भी पढ़ें: IND A vs NZ A: इंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक, मजबूत स्थिति में पहुंची टीम
संबंधित खबरें
पाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
3 mins agoवैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गे
12 mins agoईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
47 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
1 hr agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
3 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
3 hrs ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines