IND vs NZ T20: श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टी20 और वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम पूरी तरह से तैयार है और बोर्ड ने टी20 टीम का भी ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड की टी20 टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इस सीरीज में टीम के कप्तान केन विलियमसन भाग नहीं ले रहे हैं और उनकी जगह टीम के दिग्गज स्पिनर मिचेल सेंटनर को कमाम सौपी गई है।
मिचेल सेंटनर पहली बार करेंगे कप्तानी
न्यूजीलैंड ने जब टी20 के लिए कप्तान का ऐलान किया तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल टीम में विश्व कप खेल चुके कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे इसके बावजूद सेंटनर को कमान देना टीम मैनेजमेंट का गेंदबाजों को ज्यादा जिम्मेदारी देने की ओर संकेत देता है। सेंटनर ने अब तक 80 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उनके 89 विकेट हैं। वे लंबे समय से न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा हैं।
और पढ़िए – ODI World Cup 2023: ‘कुछ मत कहो बस…,’ रवींद्र जडेजा ने दे दिया गौतम गंभीर को जवाब?
भारत के खिलाफ दौरे पर विलियमसन के अलावा ये खिलाड़ी भी नहीं रहेंगे मौजूद
न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज की शुरूआत 27 जनवरी 2022 से हो रही है। इसमें कप्तान केन विलियमसन के अलावा टीम के दिग्गज खिलाड़ी टीम साउदी भी भाग नहीं लेंगे। ये दोनों कोच गैरी स्टीड के साथ पाकिस्तान दौरे के बाद वापस न्यूजीलैंड चले जाएंगे। उनके स्थान पर ल्यूक रोंकी भारत दौरे पर हेड कोच के रूप में काम करेंगे।
IND vs NZ T20 Series 2023 Schedule
IND vs NZ 1st T20- 27 जनवरी 2023
IND vs NZ 2nd T20- 29 जनवरी 2023
IND vs NZ 3rd T20- 1 फरवरी 2023
भारत दौरे के लिये न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टी20 टीम: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines