IND vs NZ 1st T20: टी 20 विश्वकप 2022 के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर है। यहां उसे तीन टी 20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मैच आज वेलिंग्टन में खेला जाना है। ये सीरीज जहां भारतीय टीम में शामिल किए गए युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, वहीं अगर भारतीय टीम के सुपरस्टार सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप में हासिल किया गया अपना फॉर्म जारी रखते हैं तो वे एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ देंगे सूर्या, बस बनाने होंने इतने रन
दरअसल टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल मोहम्मद रिजवान के नाम दर्ज है। रिजवान ने साल 2021 में 29 मैच खेलते हुए 26 पारियों में 73.66 की औसत से 1326 रन बनाए थे। वहीं भारतीय टीम के योद्धा सूर्यकुमार यादव ने इस साल अब तक 29 मैच खेलते हुए 29 पारियों में 43.33 की औसत से 1040 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज में अगर उनके बल्ले से 286 रन और निकलते हैं, तो वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ देंगे।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच आज, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव
बेहतरीन फॉर्म में सूर्या
बता दें कि सूर्यकुमार यादव इस साल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारत को कई मैंचों में जीत दिलाई थी। सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी खासियत ये हैं कि वह हर तरफ शॉट्स खेलते हैं और उनके कई शॉट्स देखकर तो दिग्गज खिलाड़ी भी हैरान हो जाते हैं। सूर्या ने इसी फॉर्म की बदौलत टूर्नामेंट के बीच में ही मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर नंबर 1 टी20 बल्लेबाज की गद्दी पर कब्जा किया था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
T20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
14 mins agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
16 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
45 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
52 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
1 hr agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines