IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, बस बनाने होंगे इतने रन
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NZ Suryakumar Yadav
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NZ Suryakumar Yadav
IND vs NZ 1st T20: टी 20 विश्वकप 2022 के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर है। यहां उसे तीन टी 20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मैच आज वेलिंग्टन में खेला जाना है। ये सीरीज जहां भारतीय टीम में शामिल किए गए युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, वहीं अगर भारतीय टीम के सुपरस्टार सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप में हासिल किया गया अपना फॉर्म जारी रखते हैं तो वे एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
दरअसल टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल मोहम्मद रिजवान के नाम दर्ज है। रिजवान ने साल 2021 में 29 मैच खेलते हुए 26 पारियों में 73.66 की औसत से 1326 रन बनाए थे। वहीं भारतीय टीम के योद्धा सूर्यकुमार यादव ने इस साल अब तक 29 मैच खेलते हुए 29 पारियों में 43.33 की औसत से 1040 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज में अगर उनके बल्ले से 286 रन और निकलते हैं, तो वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ देंगे।
बता दें कि सूर्यकुमार यादव इस साल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारत को कई मैंचों में जीत दिलाई थी। सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी खासियत ये हैं कि वह हर तरफ शॉट्स खेलते हैं और उनके कई शॉट्स देखकर तो दिग्गज खिलाड़ी भी हैरान हो जाते हैं। सूर्या ने इसी फॉर्म की बदौलत टूर्नामेंट के बीच में ही मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर नंबर 1 टी20 बल्लेबाज की गद्दी पर कब्जा किया था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: