IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाना है। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। इस मैच में एक बार फिर से सभी की निगाहें तूफानी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव के उपर रहेगी, जो कि दमदार फॉर्म में चल रहे हैं। सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में धमाकेदार पारी खेलते हुए मात्र 49 गेंदों पर ही शतक जड़ दिया। इस शतक के माध्यम से वे मोहम्मद रिजवान के एक साल में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले रिकॉर्ड के करीब आ गए हैं।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: अर्शदीप सिंह ने फेंकी खतरनाक गेंद…चारों खाने चित हुए Finn Allen
मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ देंगे सूर्या, बस खेलनी होगी क्रिस गेल जैसी पारी
दरअसल टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल मोहम्मद रिजवान के नाम दर्ज है। रिजवान ने साल 2021 में 29 मैच खेलते हुए 26 पारियों में 73.66 की औसत से 1326 रन बनाए थे। वहीं भारतीय टीम के योद्धा सूर्यकुमार यादव ने इस साल अब तक 30 मैच खेलते हुए 30 पारियों में 43.33 की औसत से 1151 रन बनाए हैं।
अगर सूर्यकुमार यादव इस मैच में 175 रन बना लेते हैं तो वे रिजवान को पीछे छोड़ देंगे। ये काम बेहद कठिन है लेकिन नामुंकिन नहीं है। इसके लिए सूर्यकुमार यादव को क्रिस गेल जैसी पारी खेलनी होगी जो उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 2013 में आईपीएल में खेली थी। गेल ने इस पारी में 175 रन बनाए थे और सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस साल भारतीय टीम द्वारा खेला जाने वाला ये आखिरी टी20 मैच है, इसीलिए इसी में सूर्यकुमार को ये कीर्तिमान करना होगा।
टी20 वर्ल्ड कप में रिजवान को दी थी मात
बता दें कि सूर्यकुमार यादव इस साल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारत को कई मैंचों में जीत दिलाई थी। सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी खासियत ये हैं कि वह हर तरफ शॉट्स खेलते हैं और उनके कई शॉट्स देखकर तो दिग्गज खिलाड़ी भी हैरान हो जाते हैं। सूर्या ने इसी फॉर्म की बदौलत टूर्नामेंट के बीच में ही मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर नंबर 1 टी20 बल्लेबाज की गद्दी पर कब्जा किया था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
7 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines