हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Suryakumar Yadav: अपनी बैटिंग देख सूर्यकुमार का हाल हो जाता है कुछ ऐसा...खुद बताई 'अंदर की बात'

विज्ञापन
Ind vs NZ Suryakumar yadav

Suryakumar Yadav: न्यूजीलैंड के खिलाफ तूसरे टी 20 मैच में सूर्या ने गेंदबाजों को फोड़ डाला। उन्होंने मैदान के हर तरफ एक से बढ़कर एक शॉट खेले। कोई भी गेंदबाज उन्हें रोक नहीं पाया। मैच में सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद पर 111 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 218 का रहा। 111 रनों की तूफानी पारी में सूर्या ने 11 चौके और 7 छक्के लगाए।

अभी पढ़ें – ‘वो हर जगह मौजूद हैं’ पानी की बोतल देखकर Virat Kohli को आई महेंद्र सिंह धोनी की याद, फिर कह दी ये बड़ी बात

सूर्या के धमाकेदार शतक के दम पर टीम इंडिया ने 65 रनों से यह मुकाबला अपने नाम किया। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्याकुमार ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। सूर्यकुमार ने स्वीकार किया कि उनके कुछ स्ट्रोक उन्हें भी हैरान कर देते हैं, लेकिन उन्होंने कभी क्रिकेट से आगे निकलने की कोशिश नहीं की।

विज्ञापन

https://twitter.com/abhii_tweets/status/1594578785646485504?s=20&t=K9uJtpjTkqRG16hapfx9vw

सूर्या ने बताई अंदर की बात

सूर्यकुमार यादव ने अपने बयान में कहा कि ‘मैं जब वापस अपने कमरे में जाता हूं और मैच के क्लिप देखता हूं तो कुछ शॉट को देखकर मैं भी हैरान हो जाता हूं। मैं अच्छा प्रदर्शन करूं या ना करूं मैं मैच के मुख्य अंश जरूर देखता हूं, लेकिन हां यह सच है कि मैं कुछ स्ट्रोक देख कर हैरान हो जाता हूं।’

विज्ञापन

अभी पढ़ें – FIFA World cup 2022: ईरान बनाम इंग्लैंड मैच में मचेगा ‘गदर’, फुटबॉलर और प्रशंसक करेंगे विरोध?

 

https://twitter.com/Master__Cricket/status/1594350096866373632?s=20&t=K9uJtpjTkqRG16hapfx9vw

विज्ञापन

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का हाल

दूसरे टी 20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड 126 रन पर ऑल-आउट हो गई। इस तरह 65 रनों से भारत ने ये मुकाबला अपने नाम किया।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola