'वाह क्या शॉट है'...Shubman Gill के शॉट पर हिल भी नहीं पाए फील्डर...बल्ले से निकली कमाल की आवाज, देखें

IND vs NZ Shubman Gill what a four watch video

IND vs NZ Shubman Gill what a four watch video

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे बारिश की वजह से बीच में ही रद्द हो गया है। यह मुकाबला हेमिल्टन में खेला जा रहा था। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी थी। लेकिन बारिश के चलते खेल पूरा नहीं हो सका। शुभमन गिल (42 गेंद पर 45 रन) और सूर्यकुमार यादव (25 गेंद पर 34 रन) नाबाद रहे। कप्तान शिखर धवन 10 गेंद पर 3 रन बनाकर मैट हैनरी की गेंद पर आउट हो गए थे।

विज्ञापन

गिल के शॉट पर हिल भी नहीं पाए फील्डर

टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने आए शुभमन गिल पूरे फॉर्म में दिखे। वह 42 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में गिल ने 4 चौके और 1 छक्क लगाया। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा चौका लगाया, जिस पर क्रिकेट फैंस दिल हार बैठेंगे। जब वह 6 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तभी उन्होंने पारी के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर टिम साउदी को खूबसूरत चौका जड़ दिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/1596685741022760961?s=20&t=-nwj4wGm9S4qU2lvoznlAg

विज्ञापन

बल्ले से निकली कमाल की आवाज

दरअसल, टिम साउदी ने गुड लेंथ डिलेवरी डाली थी, जिस पर शुभमन गिल टूट पड़े और कलाईयों का कमाल दिखाते हुए गली की दिशा में खूबसूरत कट शॉट लगाया। यह चौका देख साउदी भी हैरान रह गए। इस शॉट में गिल ने शानदार टाइमिंग की थी। जब गेंद का बल्ले से कनेक्शन हुआ तो कमाल की आवाज भी आई, जिससे पता चलता है कि शॉट कितना परफेक्ट था। देखिए इस शॉट का वीडियो..

30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा तीसरा वनडे

बारिश के चलते मैच रद्द होने के बाद तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड की 1-0 की बढ़त कायम है। अब तीसरा वनडे 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

विज्ञापन

भारत की प्लेइंग XI

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुडा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लॉथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचले, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हैनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ