हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी, उठाया बड़ा कदम

Shubman Gill: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे की जमकर तैयारी कर रहे हैं. शुभमन न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैच और 2 टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जिसके लिए अब टीम इंडिया के कप्तान शुभमन बहुत पहले ही न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं.

विज्ञापन
Shubman Gill ने शुरू की टेस्ट सीरीज की तैयारी (Pic Credit- ANI)

Shubman Gill: टीम इंडिया फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है. जिसके बाद टीम इंडिया 5 वनडे मैच और 2 टेस्ट मैच खेलने वाली है. इस दौरान कप्तान शुभमन गिल के ऊपर उनकी नजरें रहने वाली है. शुभमन गिल इस दौरान 3 वनडे मैच और 2 टेस्ट खेलते हुए नजर आने वाले हैं. वहीं टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए गिल 2 वनडे मैच मिस भी करने वाले हैं. टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने इस सीरीज की तैयारी के लिए बहुत ही बड़ा कदम उठाया है. 

शुभमन गिल ने उठाया बड़ा कदम 

टीम इंडिया का पिछले कुछ समय से न्यूजीलैंड में टेस्ट और वनडे सीरीज का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल के ऊपर ये रिकॉर्ड अच्छा करने का दबाव भी है. जिसको लेकर गिल बहुत ज्यादा सीरियस भी हैं. शुभमन गिल ने टेस्ट और वनडे सीरीज की तैयारी के लिए न्यूजीलैंड जल्दी जाने का फैसला किया है. वनडे टीम न्यूजीलैंड के लिए 28 अक्टूबर को रवाना होने वाली है. लेकिन गिल पहले से ही न्यूजीलैंड पहुंच कर अभ्यास भी शुरू कर चुके हैं. 

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है. इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें गिल टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए लाल गेंद से अभ्यास कर रहे हैं. जिससे वो टेस्ट सीरीज में बड़ी पारी खेल सके. फिलहाल शुभमन वनडे में लगातार रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं वनडे के दौरान पिच भी बल्लेबाजों के लिए मददगार होने वाली है. ऐसे में वो इस सीरीज के लिए खास तैयारी नहीं कर रहे हैं. उनका पूरा फोकस टेस्ट सीरीज पर ही रहने वाला है. 

विज्ञापन

पहले 3 वनडे मैचों के लिए भारत का स्क्वाड 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल  (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन  (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव.

भारत की टेस्ट टीम 

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत  (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गेंदों पर ठोक डाले 107 रन

गिल के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज

मैचतारीखमैदानभारतीय समय
पहला वनडे4 नवंबरऑकलैंडसुबह 7:30 बजे
दूसरा वनडे7 नवंबरवेलिंगटनसुबह 7:30 बजे
तीसरा वनडे10 नवंबरहैमिल्टनसुबह 7:30 बजे

टेस्ट सीरीज

मैचतारीखमैदानभारतीय समय
पहला टेस्ट19–23 नवंबरबेसिन रिजर्व, वेलिंगटनसुबह 3:30 बजे
दूसरा टेस्ट27 नवंबर–1 दिसंबरहेगले ओवल, क्राइस्टचर्चसुबह 3:30 बजे

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत, रिपोर्ट में आई खुशखबरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola