हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: शुभमन गिल को लेकर आया ताजा अपडेट, रिटायर्ड हर्ट होकर गए थे बाहर

Shubman Gill Retired Hurt, IND vs NZ: शुभमन गिल ने बेहतरीन 79 रन बनाए थे। पारी के 23वें ओवर के दौरान अचानक वह रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए।

विज्ञापन
IND vs NZ Shubman Gill Retired Hurt Leaves Ground Semifinal World Cup 2023 India vs New Zealand

IND vs NZ, Shubman Gill Retired: भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में बेहतरीन शुरुआत मिली थी। रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ 47 रन बनाए थे। इसके बाद शुभमन गिल ने 65 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली। पर अचानक 23वें ओवर की चौथी गेंद के बाद कुछ ऐसा हुआ जिससे भारतीय फैंस की सांसें अटक गईं। शुभमन गिल की हैम्स्ट्रिंग में खिंचाव आया और वह मैदान छोड़कर बाहर चले गए। वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाते दिखे। गिल ने बेहतरीन पारी खेली और इस दौरान 8 चौके और 3 छक्के लगाए।

रोहित शर्मा ने बुलाया वापस

जिस वक्त गिल परेशानी में दिखे, उस दौरान रोहित शर्मा ने ड्रेसिंग रूम से मैसेज भेजवाया। वह कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते थे। गिल ने अपना काम कर दिया था और टीम के पास विराट, राहुल और अय्यर जैसे खिलाड़ी बचे हुए थे। ऐसे में उन्होंने मैसेज भेजा और इशारा करते हुए गिल को वापस बुला लिया। गिल ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े थे। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने अपना चौथा पचासा भी लगाया। जब गिल मैदान से वापस लौटे तो उस वक्त कप्तान रोहित शर्मा ने खड़े होकर उनकी प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें:- रोहित शर्मा का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब वर्ल्ड कप में बनाया छक्कों का विश्व कीर्तिमान

विज्ञापन

क्या है ताजा अपडेट?

अगर शुभमन गिल को लेकर ताजा अपडेट की बात करें तो 50वें ओवर में जब चौथा विकेट गिरा वह फील्ड पर लौटे और वापस बल्लेबाजी की। फिर इसके बाद फील्ड पर भी वह भारत की गेंदबाजी के दौरान नजर आए। यानी टीम इंडिया के लिए इसमें चिंता की कोई बात नहीं रही। गिल के अलावा विराट कोहली के भी क्रैंप हुआ था। वह भी लंगड़ाते हुए बल्लेबाजी करते दिखे थे। लेकिन फील्डिंग आने तक वह भी फिट नजर आए।

यह भी पढ़ें:- सेमीफाइनल में भी छाया सारा तेंदुलकर का जादू, शुभमन गिल के चौकों-छक्कों पर रिएक्शन वायरल

विज्ञापन

डेंगू से भी थे पीड़ित

शुभमन गिल ने टूर्नामेंट के पहले दो मैच डेंगू के कारण नहीं खेले थे। उनकी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में वापसी हुई थी। उसके बाद से वह लगातार आठवें मैच में पारी की शुरुआत करते दिखे। उन्होंने अपना चौथा पचासा भी अपने पहले वर्ल्ड कप में लगाया। अब देखना होगा कि उनकी यह हैमस्ट्रिंग की समस्या कितनी गंभीर है। वह फिलहाल मैदान से बाहर रिटायर्ड हर्ट होकर गए हैं। फैंस उम्मीद करेंगे कि वह जल्द ही वापस लौट आएं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola