---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs NZ: शुभमन गिल का हाहाकार, T-20 में शतक ठोक तोड़ डाला रोहित-विराट का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: शुभमन गिल…टीम इंडिया का वो बल्लेबाज जिसने आते ही धूम मचा दी है। पहले वनडे में दोहरा शतक फिर टी-20 इंटरनेशनल में शतक जड़कर शुभमन गिल ने क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भरा। भारत-न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेले गए तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में गिल ने 54 गेंदों में सेंचुरी ठोक […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: शुभमन गिल…टीम इंडिया का वो बल्लेबाज जिसने आते ही धूम मचा दी है। पहले वनडे में दोहरा शतक फिर टी-20 इंटरनेशनल में शतक जड़कर शुभमन गिल ने क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भरा। भारत-न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेले गए तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में गिल ने 54 गेंदों में सेंचुरी ठोक तबाही मचा दी। उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की जमकर कुटाई की और 10 चौके-5 छक्के ठोक सेंचुरी जड़ दी। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

तोड़ डाला विराट कोहली का रिकॉर्ड

शुभमन गिल इस पारी के साथ टी-20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ डाला। टी-20 इंटरनेशनल में कोहली का हाईऐस्ट स्कोर नाबाद 122 रन था। वहीं रोहित शर्मा का हाईऐस्ट स्कोर 118 रन है। गिल ने 123 रन बनाकर दो शीर्ष बल्लेबाजों का रिकॉर्ड तोड़ डाला। इसके साथ ही वह टी-20i में शतक ठोकने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। सबसे कम गेंदों में शतक जड़ने के मामले में उन्होंने दीपक हुड्डा को पीछे छोड़ दिया। गिल ने 63 गेंदों में 12 चौके-7 छक्के ठोक 200 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 126 रन जड़े।

---विज्ञापन---

और पढ़िए ‘हार्दिक भाई ने कहा था कि कुछ नया..’ मैच के बाद Shubman Gill ने बताया शतक के पीछे का राज

---विज्ञापन---

बने दुनिया के आठवें बल्लेबाज

शुभमन गिल ने अपनी एक पारी से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह टी-20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पहले और दुनिया के आठवें बल्लेबाज बन गए। टी-20 की एक पारी में सबसे ज्यादा रन जड़ने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरोन फिंच के नाम दर्ज है। फिंच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन जड़े थे। उनके बाद अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई 162, फिंच 156, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल 145, हंगरी के जीशान कुकीखेल 137, नीदरलैंड्स के मैक्स ओ डाउद 133 और स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुंसे 127 रनों साथ इस लिस्ट में शामिल हैं। मुंसे के बाद गिल का नाम दर्ज हो गया है। इसके साथ ही शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट में शतक ठोकने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।

और पढ़िए‘ये काफी निराशाजनक था ..’ हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान का छलका दर्द, वर्ल्ड कप को लेकर कही ये बड़ी…

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

भारत के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी

इंडिविजुअल स्कोर के साथ शुभमन गिल ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने चौथे विकेट के लिए भारत के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी बनाई। गिल और पांड्या ने 103 रन जोड़े। इससे पहले श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बना चुके हैं। उनके बाद केएल राहुल और एमएस धोनी का नाम दर्ज है। राहुल और धोनी ने 107 रनों की पार्टनरशिप की थी। इनके बाद गिल और पांड्या का नाम दर्ज हो गया है।

और पढ़िएखेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 01, 2023 08:47 PM
End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola