IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमें फिलहाल आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल तैयारी कर रही हैं. ये महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया फिलहाल बैक टू बैक आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का प्लान बना रही है. इस बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी भी टीम इंडिया पर कमेंट कर रहे हैं. दिग्गज शोएब अख्तर ने अब फाइनल मुकाबले को लेकर बड़ा कमेंट किया है. जिससे भारतीय टीम के फैंस नाराज हो सकते हैं.
शोएब अख्तर ने फाइनल मैच को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी
पाकिस्तानी दिग्गज शोएब अख्तर खुलकर बोलने के लिए जाने जाते हैं. अब उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज अख्तर ने ‘गेम ऑन है’ शो पर फाइनल को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा, ‘अगर पिच स्पिनरों को मदद देती है तो 175 से 200 रन का स्कोर अच्छा माना जाएगा. लेकिन अगर न्यूजीलैंड 225 या 250 तक पहुंच जाता है तो भारत पर काफी दबाव आ जाएगा. भारत पूरी तैयारी के साथ उतरेगा, लेकिन उन पर 1.5 अरब लोगों का दबाव भी होगा. भारत इस मैच में मजबूत दिख रहा है, लेकिन क्रिकेट के लिहाज से अब समय आ गया है कि न्यूजीलैंड भी कोई बड़ा आईसीसी खिताब जीते.’ शोएब अख्तर के अलावा कई और पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी न्यूजीलैंड को फाइनल में फेवरेट बताया है.
यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव.
न्यूजीलैंड टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सेफर्ट, ईश सोढ़ी.
ये भी पढ़ें: जुनून हो तो ऐसा… शादी के अगले ही दिन मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, जानें कैसा रहा प्रदर्शन
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
43 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines