World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल की तस्वीर अब लगभग-लगभग साफ हो गई है। क्योंकि गुरुवार को न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 23.2 ओवर में ही हराकर नेट रनरेट में बेहद लंबी छलांग लगा ली है। न्यूजीलैंड का नेट रनरेट पाकिस्तान और अफगानिस्तान से बहुत ज्यादा हो गया है। ऐसे में अगर पाकिस्तान आखिरी मैच में इंग्लैंड को और अफगानिस्तान साउथ अफ्रीका को हरा भी देती है, तो भी अंतिम-4 में नहीं पहुंच पाएगी।
पाकिस्तान के लिए असंभव समीकरण
दरअसल अब जो आंकड़े हो गए हैं उस मुताबिक पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ 2.3 ओवर या 6 में लक्ष्य चेज करना होगा अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है। यह असंभव है। इसलिए हम कह रहे हैं कि न्यूजीलैंड ने अपना दावा मजबूत कर लिया है। अगर रनों की बात करें तो पाकिस्तान को रन डिफेंड करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ तकरीबन 300 रनों से मैच जीतना होगा। इंग्लैंड कितने भी बुरे फॉर्म में क्यों ना हो लेकिन ऐसा असंभव ही है कि पाकिस्तान इस तरह मुकाबला जीत पाएगा।
यह भी पढ़ें:- Team India के मैच का बदला वेन्यू, अब कहां खेला जाएगा मुकाबला?
भारत-न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल
यानी अब फिर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल होना लगभग तय हो गया है। भारतीय टीम आखिरी मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी लेकिन उसका टॉप पर रहना तय है। न्यूजीलैंड का अभी ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है लेकिन आंकड़ों से यह लगभग तय मान सकते हैं। इसलिए 2019 के बाद फिर से भारत और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। इस बार टीम इंडिया बदला लेने उतरेगी। यह मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े में हो सकता है।
यह भी पढ़ें:- NZ vs SL Analysis: श्रीलंका को न्यूजीलैंड से मिली हार, पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर! क्या है Points Table का हाल
क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल?
अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया मौजूद है। यह टीमें सेमीफाइनल का टिकट भी हासिल कर चुकी हैं। अब इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने भी नंबर 4 पर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। लेकिन अभी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आखिरी मैच से पहले कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालांकि, कीवी टीम नेट रनरेट में दोनों से बेहद आगे है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
5 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
6 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
7 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
8 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
9 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
10 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines