हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs NZ: अगर सुपरओवर भी हुआ टाई, तो कैसे निकलेगा रिजल्ट? क्या कहता है ICC का नियम

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगर सुपर ओवर भी ड्रॉ हो जाता है, तो फाइनल में कौन पहुंचेगा। चलिए बताते हैं क्या कहता है आईसीसी का नियम।

विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड।

Semi Final Super Over Rule: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर एक ओर फैंस में उत्साह देखा जा रहा है, दूसरी ओर भारतीय फैंस को एक बार फिर से सेमीफाइनल हारने का डर सता रहा है। इस मौके पर चलिए हम आपको बताते हैं अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला ड्रॉ होने के बाद सुपर ओवर भी ड्रॉ हो जाता है, तो इसका रिजल्ट कैसे निकलेगा।

2019 के फाइनल में सुपरओवर हुआ था ड्रॉ 

आईसीसी वनडे विश्व कप 2019 तो आपको याद ही होगा। 2019 वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इस दौरान दोनों के बीच मुकाबला ड्रॉ हो गया, फिर रूल के मुताबिक सुपर ओवर कराने का फैसला किया गया। लेकिन दोनों के बीच सुपर ओवर भी ड्रॉ हो गया था। इसके बाद इंग्लैंड को विनर घोषित कर दिया गया था, क्योंकि आईसीसी का नियम था कि अगर दोनों के बीच सुपर ओवर भी ड्रॉ हो जाता है, तो उस टीम को विनर घोषित किया जाएगा, जिन्होंने मैच के दौरान अधिक बाउंड्री लगाई होगी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या एक बार फिर से इसी नियम के आधार पर सुपर ओवर ड्रॉ का रिजल्ट निकाला जाएगा। चलिए आपको इसका उत्तर देते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के मुरीद हुए केन विलियमसन, कह दी बड़ी बात

क्या कहता है सुपर ओवर का नियम

आईसीसी ने इस बार सुपर ओवर के नियम में बदलाव किया है। नए नियम के तहत अगर सेमीफाइनल मुकाबला ड्रॉ होता है, तो अंपायर सुपर ओवर करवाएगा। वहीं, अगर सुपर ओवर भी ड्रॉ हो जाता है, तो अंपायर फिर से सुपर ओवर कराएगा। यह सुपर ओवर तब तक होते रहेगा, जब तक कि दोनों में से कोई एक टीम विनर नहीं बन जाती है। मान लेते हैं कि मौसम खराब होने के कारण सुपर ओवर नहीं हो पाता है, तो अगले दिन रिजर्व डे पर सुपर ओवर कराया जाएगा। वहीं, अगर अगले दिन भी सुपर ओवर नहीं हो पाता है, तो भारत को विनर घोषित कर दिया जाएगा, क्योंकि भारत प्वाइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड से आगे है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola