IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का अंतिम मैच न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 47.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 219 रन बनाए हैं। अगर न्यूजीलैंड को इस सीरीज पर कब्जा करना है तो 220 रन बनाने होंगे।
टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने आए शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर पाए। वह 22 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। सबसे बड़ी पारी वॉशिंगटन सुंदर (51) ने खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए। वहीं कप्तान शिखर धवन ने 28 रनों का योगदान दिया। वॉशिंगटन सुंदर ने फिफ्टी जमाते हुए 5 चौके और एक तूफानी छक्का ठोका। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा शॉट खेला, जिस पर आप भी दिल हार बैठेंगे।
और पढ़िए – संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर करने पर भड़के शशि थरूर, बोले- 66 का एवरेज, फिर भी बेंच प
सुंदर ने गजब की टाइमिंग से लगाया शानदार चौका
दरअसल, न्यूजीलैंड के लिए पारी का 40वां ओवर लेकर लॉकी फर्ग्युसन आए थे। इस ओवर की चौथी गेंद उन्होंने पूरी रफ्तार से फेंकी थी। जिस पर सुदंर ने शानदार टाइमिंग की। बल्ले से गेंद का कनेक्शन इतना शानदार था कि फील्डर को हिलने तक का मौका नहीं मिला और गेंद सीधा बाउंड्री से जा टकराई। यह चौका देखकर गेंदबाज हाथ मलते रह गया।
और पढ़िए – T20 फॉर्मेट में किस नंबर पर खेलना चाहते हो? ऋषभ पंत ने बताई दिल की बात
भारत (प्लेइंग इलेवन)- शिखर धवन (c), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)- फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
28 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
49 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines