हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: 'रोहित के बल्ले से जल्द ही आने वाला है शतक'...टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ने बताई बड़ी वजह

विज्ञापन
IND vs NZ Rohit Sharma will score a century soon in odi

IND vs NZ: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से जल्द ही शतक निकलेगा। ये भविष्यवाणी पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए पहले मैच के बाद संजय मांजरेकर ने कहा कि ‘जब तक भारत बड़े स्कोर बना रहा है, तब तक टीम मैनेजमेंट बहुत चिंतित नहीं होगा। बहरहाल, वह जिस तरह से गेंद को हिट कर रहे हैं, मुझे उससे कोई समस्या नजर नहीं आती।

संजय मांजरेकर ने रोहित को लेकर क्या कहा?

रोहित शर्मा को लेकर संजय मांजरेकर ने आगे कहा कि ‘आज वह ऑफ स्टंप के बाहर काफी गेंदें छोड़ रहे थे, जिससे मुझे लगा कि उनका दिमाग बड़ा स्कोर खड़ा करने पर है। और फिर विकेट गिर गया। आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने पहले वनडे में 34 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने यह मुकाबला 12 रनों से अपने नाम किया है।

और पढ़िए – रहाणे की टीम पर भारी पड़ा दिल्ली का ये बॉलर, हवा में उड़ा दिया शतकवीर का स्टंप

विज्ञापन

जल्द आने वाला है रोहित के बल्ले से शतक- संजय मांजरेकर

संजय मांजरेकर ने कहा कि रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 30-40, 70-80 के स्कोर तक जाते हैं, लेकिन शतक से चूक जा रहे हैं। जब तक भारत 350 या उससे अधिक का स्कोर बना रहा है, तब तक मुझे उनके शतक नहीं लगाने से कोई समस्या नहीं है। लेकिन उनके बल्ले से शतक बस आने को है, क्योंकि कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं कि वह आउट ऑफ फॉर्म हैं या संघर्ष कर रहे हैं।

और पढ़िए – हवा में उछले विराट कोहली और बाएं हाथ से रोक लिया चौका, देखें वीडियो

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने जनवरी 2022 में लगाया था आखिरी शतक

रोहित शर्मा ने आखिरी शतक जनवरी 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। उन्होंने बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 119 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने वह मुकाबला जीता था। रोहित शर्मा को शतक लगाए हुए 1 साल का वक्त हो गया है, लिहाजा फैंस को उनके बल्ले से शतक का इंतजार है। वह अपने वनडे करियर में 29 शतक बनाए हैं।

और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola