IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित होलकर स्टेडियम में किया जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली है और इस मैच को जीतकर वह क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं मैच से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस क्रांफ्रेंस की और कई मुद्दों पर बात रखी। जिसमें विराट को टी20 में शामिल ना करने को लेकर भी उन्होंने अपनी राय रखी।
विराट कोहली को टी20 टीम में क्यों नहीं किया गया शामिल ?
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली टी20 में भी खतरनाक फॉर्म में है और उन्हें हाल ही में आईसीसी ने भी अपनी टी20 टीम ऑफ द ईयर में जगह दी है। ऐसे में कोहली को बार बार टी20 सीरीज से बाहर रखने को लेकर कोच राहुल द्रविड़ से सवाल पूछा गया। रिपोर्टर ने पूछा कि ‘ पिछले साल तक विराट कोहली के टी20 सेटअप में रहने को लेकर सवाल था लेकिन अब उन्हें आईसीसी ने टी20 टीम में शामिल किया है लेकिन फिर भी उन्हें भारत की तरफ से टी20 में क्यों नहीं लिया जा रहा है ?
और पढ़िए –IND vs NZ: रजत पाटीदार को मौका मिलेगा या नहीं ? कोच राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान
इस सवाल का जवाब देते हुए कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि हमारे द्वारा ये नहीं किया गया है और ये कभी हो भी नहीं सकता है। ये साल वनडे और टेस्ट के लिए है और हमें उस पर ज्यादा ध्यान देना है इसीलिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से विराट रोहित को ब्रेक दिया गया है ताकि वे पूरी तरह से तैयार रहे।
रोहित शानदार बल्लेबाज
इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि ‘रोहित ऐसा प्लेयर हैं जो किसी भी कंडीशन में किसी भी बॉलर के खिलाफ खेल सकते हैं। वह शानदार बल्लेबाजी करता है और किसी भी टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर बना सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
9 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines