हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हुए फिट

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा लगातार चोट के कारण परेशान चल रहे हैं. उनकी वजह से भारतीय टीम की चिंता भी बढ़ गई है. अब एक अच्छी खबर उन्हें लेकर सामने आ रही है. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल सकते हैं.

विज्ञापन
भारतीय टीम के लिए खुशखबरी (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत का न्यूजीलैंड दौरा अभी तक बढ़िया रहा है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से हराया. अब पांच वनडे और दो टेस्ट मैचों की बारी है. इससे पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के अनुसार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा फिट हो गए हैं. वो टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. कृष्णा की चोट लगातार चिंता का विषय बनी हुई है. चोट के कारण वो वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए थे.

प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर आया अपडेट

दरअसल प्रसिद्ध कृष्णा बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो गए थे. उन्हें ये चोट वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के दौरान लगी थी. प्रसिद्ध को 4 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से भी बाहर कर दिया गया था. क्रिकबज की नई रिपोर्ट में उन्हें लेकर बढ़िया अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने कृष्णा को फिट घोषित कर दिया है. उनका इससे पहले 22 अक्टूबर को भी टेस्ट हुआ था. अब उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर न्यूजीलैंड के लिए टिकट कटा लिया है.

प्रसिद्ध कृष्णा अब टेस्ट सीरीज में उपलब्ध रहेंगे. उनके फिट होने से टीम मैनेजमेंट की थोड़ी चिंता दूर हो गई होगी. आप सभी जानते हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को देखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज बहुत अहम है. अच्छी बात ये है कि प्रसिद्ध 7 से 10 नवंबर तक लिंकन में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच होने वाले तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच का हिस्सा भी बन सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड

कब शुरू होगी टेस्ट सीरीज?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाने वाले हैं. पहले मैच 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में खेला जाएगा. वहीं दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में आयोजित होगा. ये दोनों मुकाबले टीम इंडिया के लिए बहुत अहम है. अगर भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो फिर दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी. प्रसिद्ध कृष्णा के फिट होने से टीम की उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई होंगी. कृष्णा ने अब तक 9 टेस्ट में 32 विकेट प्राप्त किए हैं. वनडे में भी वो अपना दम दिखा चुके हैं. उन्होंने 30 मैचों में 53 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा टी20 में उनके नाम 8 मैचों में 9 विकेट दर्ज हैं. कृष्णा का न्यूजीलैंड में अहम रोल रहेगा. वो अपनी तगड़ी गेंदबाजी से भारतीय टीम को सफलता दिला सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, दोहरा शतक मारकर गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola