IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 25 नंवबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। इस सीरीज के लिए शिखर धवन को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। सीरीज से ठीक पहले धवन ने बड़ा बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया है, जो खिलाड़ी बढ़िया करेगा और जो भी फैसला टीम के हित में होगा उसे लेने से वह हिचकिचाएंगे नहीं।
‘मैं कप्तान के तौर पर मैच्योर हो गया हूं’
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले कप्तान शिखर धवन ने अपने बयान में कहा कि ‘मैं कप्तान के तौर पर मैच्योर हो गया हूं और कड़े फैसले ले सकता हूं। वो दिन गए जब मैं बड़े फैसले लेने से हिचकिचाता था। अब मैं ऐसे फैसले लेने से नहीं हिचकिचाता, जो किसी खिलाड़ी को अच्छे न लगे और टीम के हित में हों।’
मेरी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार हुआ है- धवन
शिखर धवन ने आगे कहा कि ‘समय के साथ मेरी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले ऐसे भी मौके आते थे, जब मैं किसी गेंदबाज के प्रति सम्मान दिखाते हुए उसे अधिक ओवर दे देता था, लेकिन अब मैं परिपक्व हो गया हूं और अगर किसी को बुरा भी लगे तब भी मैं वह फैसला करूंगा। जिससे टीम को फायदा पहुंचे।’
लीडरशिप पर धवन ने कही ये बात
टीम इंडिया की कप्तान मिलने और लीडरशिप पर बात करते हुए शिखर धवन ने कहा कि बैलेंस बनाए रखना और खिलाड़ियों का भरोसा जीतना अहम है। मैं बहुत कम दबाव महसूस करता हूं, अपने आसपास का माहौल खुशनुमा रखता हूं।’
IND vs NZ ODI Schedule
पहला मैच- 25 नवंबर 2022- सुबह 7 बजे
दूसरा मैच – 27 नवंबर 2022 – सुबह 7 बजे
तीसरा मैच – 30 नवंबर 2022 – सुबह 7 बजे
अभी पढ़ें – ‘वह एक अलग ग्रह पर बल्लेबाजी कर रहा है…’ सूर्या की इनिंग देख घबरा गया ऑस्ट्रेलियाई खेमा
भारत की वनडे टीम
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, उमरान मलिक, कुलदीप सेन।
न्यूजीलैंड की वनडे टीम
केन विलियमसन (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, फिन एलन, डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, टिम साउदी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
6 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
40 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines