हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ ODI: इस तरह देख सकेंगे भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

विज्ञापन
IND vs NZ 3rd ODI Live Updates

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी 20 सीरीज के बाद शुक्रवार सुबह 7 बजे से वनडे सीरीज शुरू होगी। शिखर धवन की कप्तानी में टीम इंडिया ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। टॉस सुबह 6.30 बजे से होगा। इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए दर्शकों के पास कुछ तरीके होंगे, जिन्हें यहां शेयर किया जा रहा है…

DD Free Dish पर दिखेगा लाइव

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन पर होगा, लेकिन टाटा स्काई, वीडियोकॉन, डिश या अन्य डीटूएच इस्तेमाल करने वाले लोगों को यह दिखाई नहीं देगा। इसे दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल पर सिर्फ dd free dish इस्तेमाल करने वाले दर्शक ही देख सकेंगे।

https://twitter.com/BCCI/status/1595771720262033409

अभी पढ़ें – ‘गेंद है या बुलेट’ शॉट मारने जा रहे थे Rishabh Pant, स्टंप उखाड़कर ले गई लॉकी फर्ग्यूसन की तेज़ रफ्तार बॉल, देखें वीडियो

T20 सीरीज के लिए दर्शकों के बीच कंफ्यूजन की स्थिति पैदा हो गई थी क्योंकि वे अपने डीटूएच पर दूरदर्शन या डीडी स्पोर्ट्स लगाकर देख रहे थे, लेकिन उन्हें यहां मैच दिखाई नहीं दे रहा था। इसलिए यदि आपको टीवी पर ये मैच देखना है तो या तो dd free dish होनी चाहिए या स्मार्ट टीवी या फायर स्टिक के साथ आने वाले अमेजन प्राइम की मेंबरशिप लेनी होगी।

https://twitter.com/ddsportschannel/status/1595742194656501760

अमेजन प्राइम पर वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग अमेजन प्राइम पर देखी जा सकेगी। कुछ मोबाइल कंपनियों ने अपने प्लांस के साथ अमेजन प्राइम की फ्री मेंबरशिप ऑफर की है। ऐसे में यदि आप नया रिचार्ज कराना चाहते हैं तो यहां दिए जा रहे कुछ प्लांस अपना सकते हैं।

https://twitter.com/BCCI/status/1595604634865106944

वोडाफोन अमेजन प्राइम वीडियो प्लान:

Vi 499 और 699 रुपये के पोस्टपेड प्लान में अमेजन प्राइम का कॉम्प्लिमेंट्री ईयर शामिल है। वहीं प्रीपेड के साथ 501, 701 और 1101 रुपये के प्लान के साथ आएगा।

https://twitter.com/BCCI/status/1595688925363720192

एयरटेल के लिए प्लान:

एयरटेल के प्रीपेड प्लान की कीमत 699 रुपये 56 दिनों के लिए और 999 रुपये 84 दिनों के लिए है। एयरटेल पोस्टपेड प्लान 1 साल की अमेज़न प्राइम मेंबरशिप के साथ उपलब्ध हैं।

https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/1595771721033740288

अभी पढ़ें –IND vs NZ ODI: इस तरह देख सकेंगे भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

अमेजन प्राइम वीडियो के लिए Jio प्लान:

जियो के पोस्टपेड प्लान एक साल के लिए अमेजu प्राइम के साथ आते हैं।

तीन वनडे मैचों का शेड्यूल

  • पहला वनडे – 25 नवंबर – शुक्रवार – पहला वनडे – सुबह सात बजे
  • दूसरा वनडे – 27 नवंबर – रविवार – दूसरा वनडे – सुबह सात बजे
  • तीसरा वनडे – 30 नवंबर – बुधवार – तीसरा वनडे – सुबह सात बजे

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें