हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

न्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन, इसके पीछे का कारण भी आया सामने

IND vs NZ: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिए न्यूजीलैंड का दौरा बहुत ही अहम होने वाला है. टीम इंडिया इस दौरे पर 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. जिसके लिए सिलेक्शन की चर्चा चल रही है. इस बीच एक हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है.

विज्ञापन
Indian Cricket Team ने शुरू कर दी न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी (Pic Credit- PTI)

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. दोनों ही टीमों के लिए ये सीरीज बहुत ही खास होने वाला है. इस सीरीज के फौरन बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी खेलनी है. ऐसे में खिलाड़ियों को तैयारी के लिए भी समय चाहिए. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिए वनडे सीरीज भी बहुत ही अहम होने वाला है. ऐसे में टीम इंडिया के चयनकर्ता 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए 1 नहीं बल्कि 2 टीम भी चुन सकते हैं.  

4 नवंबर से होगी वनडे सीरीज की शुरुआत 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होने वाली है. वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा. जिसके सिर्फ 4 दिनों के बाद ही पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. ऐसे में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी आखिरी 2 वनडे में खेलते हुए नहीं नजर आ सकते हैं. जिसके कारण ही रिपोर्ट्स आ रही हैं कि टीम इंडिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. न्यूजीलैंड दौरे के लिए 2 वनडे सीरीज का ऐलान हो सकता है. 

पहले 3 वनडे मैचों में टीम इंडिया अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी. जिसके बाद आखिरी के 2 वनडे मैचों से टेस्ट के खिलाड़ी आराम ले सकते हैं. जिसमें कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है. इन खिलाड़ियों के नहीं खेलने के कारण ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ को भी एक साथ प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है.  

विज्ञापन

इंडिया ए के इन सितारों को मिल सकता है मौका  

मौजूदा समय में बीसीसीआई से सिलेक्टरों की नजरें इंडिया ए की वनडे सीरीज पर टिकी हुई है. जहां से 3 या 4 खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ मौका मिल सकता है. इंडिया ए के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को तो आखिरी 2 वनडे मैच में मौका मिलना लगभग तय नजर आ रहा है. लेकिन यश ठाकुर, सर्यांश शेडगे और प्रभसिमरन सिंह को अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित करना पड़ेगा. जिससे बैकअप के रूप में उन्हें खेलने का मौका मिल सके. 

ये भी पढ़ें: दूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन, नहीं तो हाथ से निकल जाएगा मौका

विज्ञापन

टीम इंडिया के पास वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले बहुत ही कम वनडे सीरीज है. ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को इन सभी सीरीज का अच्छे से इस्तेमाल करना होगा. जिससे वो अपना दावा मजबूत कर सके. हालांकि फिलहाल तेज गेंदबाजों के लिए अच्छा मौका नजर आ रहा है. टीम इंडिया फिलहाल 2 युवा तेज गेंदबाजों की तलाश में है. जो वनडे वर्ल्ड कप में सीनियर खिलाड़ियों के इंजर्ड होने पर खेल सके. 

ये भी पढ़ें: अजीत अगरकर की विदाई के बाद BCCI का बड़ा फैसला, सिलेक्शन मीटिंग में वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे खास जिम्मेदारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola