IND vs NZ: अगले 6 महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं नजर आएंगे रोहित-विराट, इस सीरीज से करेंगे वापसी! 

IND vs NZ: टीम इंडिया आज न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में भी सभी फैंस की नजरें एक बार फिर से रोहित शर्मा और विराट कोहली पर ही रहने वाली हैं. दोनों ही खिलाड़ी अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं. ऐसे में हिटमैन और किंग अगले 6 महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं नजर आने वाले हैं.

Rohit Sharma and Virat Kohli

Rohit Sharma and Virat Kohli

IND vs NZ: भारतीय टीम के 2 सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा अब टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही दोनों दिग्गज खेलते हैं. ऐसे में दोनों हर सीरीज में कमबैक करते ही नजर आते हैं. अब ऐसा ही नजारा फिर से नजर आने वाला है. न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच के बाद हिटमैन और किंग अगले 6 महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलने वाले हैं. ऐसे में फैंस को इस खास सीरीज का इंतजार करना पड़ेगा. 

विज्ञापन

इस सीरीज से कमबैक करेंगे रोहित-विराट 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. जिसके बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जाएगा. इस मेगा टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद से ही आईपीएल 2026 की शुरुआत हो सकती है. ऐसे में अब टीम इंडिया अपनी अगली वनडे सीरीज जून में खेल सकती है. जब भारत का सामना अफगानिस्तान के होगा. अफगान टीम के खिलाफ 3 मैचों की इस सीरीज में ही रोहित शर्मा और विराट कोहली नजर आ सकते हैं. टीम इंडिया आईपीएल 2026 के बाद से ही आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर देगी. ऐसे में रोहित-विराट हर छोटी से छोटी सीरीज में भी खेलते हुए नजर आएंगे. साल के सेकंड हाफ में टीम इंडिया कई वनडे सीरीज खेल सकती है.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Vijay Hazare Trophy Final: सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच होगी खिताबी जंग, जानें कब-कहां देखें मुकाबला?

फॉर्म में चल रहे हैं रो-को 

मौजूदा समय में देखें तो रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले से रन देखने को मिल रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 2 वनडे मैचों में भले ही रोहित के बल्ले से बड़ा स्कोर देखने को नहीं मिला हो, लेकिन उन्हें अच्छी शुरुआत दोनों बार ही मिली है. वहीं विराट कोहली पहले वनडे मैच में शतक बनाने से चूक गए थे. ऐसे में दोनों ही खिलाड़ी तीसरे और आखिरी वनडे मैच में बड़ी पारी खेलकर ही इस सीरीज का अंत करना चाहेंगे. जिससे वो आराम से 6 महीने बिना टेंशन से अभ्यास कर सकें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ